{"_id":"6769976558d07d1af90d9caa","slug":"no-sunshine-minimum-temperature-reaches-two-degrees-in-lansdowne-kotdwar-news-c-5-1-gkp1010-577242-2024-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: नहीं निकली धूप, लैंसडौन में दो डिग्री पहुंचा न्यूनतम तापमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: नहीं निकली धूप, लैंसडौन में दो डिग्री पहुंचा न्यूनतम तापमान
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार/लैंसडौन। सोमवार को दिनभर आसमान में बादल छाए रहे और सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए। ठिठुरन की वजह से कंपकंपी महसूस हुई। दिन ढलते ही अलाव के आसपास खड़े होकर राहगीरों ने राहत महसूस की।
लैंसडौन में न्यूनतम तापमान दो डिग्री और अधिकतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। दिनभर धूप नहीं खिलने और ठंडी हवा चलने से कोटद्वार, दुगड्डा, सतपुली समेत अन्य क्षेत्रों में भी लोगों को दिसंबर में पहली बार ठंड का एहसास हुआ। सोमवार को रोडवेज डिपो चौराहा, लालबत्ती चौक समेत कई अन्य जगहों पर अलाव जलते ही आसपास मौजूद दुकानदार और राहगीर अलाव तापते नजर आए। बाजार में गर्म कपड़ों और ठंड से बचाव के संसाधन रूम हीटर आदि की बिक्री बढ़ गई। संवाद
विज्ञापन