फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Mining ditch on roads to stop mining

अवैध खनन के खिलाफ वन विभाग ने नदी जाने के रास्तों पर खोदी खाई

Sun, 21 Jul 2019 10:03 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jul 2019 10:03 PM IST
विज्ञापन
Mining ditch on roads to stop mining
भाबर क्षेत्र के मोटाढांग में मालन नदी जाने के रास्ते पर खायी खुदवाते वन अधिकारी। - फोटो : KOTDWAR
कोटद्वार। खनन माफिया द्वारा लैंसडौन वन प्रभाग के कोटद्वार रेंज अधिकारी सहित वन कर्मियों के साथ की गई अभद्रता और घेराव के बाद वन विभाग अवैध खनन को लेकर सख्त हो गया है। वन विभाग ने अवैध खनन पर अंकुश लगाने के लिए मालन नदी में घुसने वाले रास्तों पर खाई खोदने का कार्य शुरू कर दिया हैै।
विज्ञापन

शुक्रवार रात को मालन नदी में अवैध खनन में लगे ट्रैक्टर ट्राली को जब्त करने गई वन विभाग की टीम को बड़ी संख्या में खननकारियों ने घेर लिया था। रविवार को लैंसडौन वन प्रभाग की कोटद्वार रेंज और यूपी बिजनौर वन प्रभाग की कौड़िया रेंज ने संयुक्त रूप से अवैध खनन के खिलाफ अभियान चलाया। वन कर्मियों ने मालन नदी में घुसने वाली यूपी और उत्तराखंड की सीमाओं के सभी रास्ते बंद करने का कार्य शुरू कर दिया है। कोटद्वार रेंज अधिकारी बृजबिहारी शर्मा ने बताया कि खननकारियों के नदी में घुसने के सभी रास्ते बंद कराए जा रहे हैं। इसके तहत रविवार को मोटढांग में मालन में घुसने के मुख्य मार्ग पर खाई खोद दी गई है। खाई खोदने का कार्य बिजनौर वन प्रभाग और लैंसडौन वन प्रभाग की सीमाओं पर जारी रहेगा। अवैध खनन पर रोक लगाने के लिए नदियों में जाने के सभी रास्तों को बंद कर दिया जाएगा। इसके बाद भी नदी में अवैध खनन करते हुए पकड़े जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed