फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Messages of cleanliness and water conservation depicted in Rangoli

Kotdwar News: रंगोली में उकेरे स्वच्छता और जल संरक्षण के संदेश

Tue, 22 Sep 2026 03:50 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Tue, 22 Sep 2026 03:50 PM IST
विज्ञापन
Messages of cleanliness and water conservation depicted in Rangoli
जयहरीखाल/लैंसडौन। भक्तदर्शन पीजी कॉलेज में मंगलवार को नमामि गंगे कार्यक्रम के तहत स्वच्छता पखवाड़े के अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें विद्यार्थियों ने रंगोली के माध्यम से स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और जल स्रोतों को बचाने का संदेश दिया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में पांच टीमों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। टीम सी की बीए प्रथम सेमेस्टर की छात्राएं प्रियांशी और प्रिंसी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। टीम डी की बीए छठे सेमेस्टर की छात्राएं यशोदा और सलोनी दूसरे स्थान पर रहीं। वहीं टीम ई में शामिल बीए तृतीय सेमेस्टर की अमीषा, मीनाक्षी और आलोक बड़थ्वाल ने तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की संयोजक डॉ. शिप्रा ने विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा की सराहना की। नमामि गंगे कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. अजय रावत ने विद्यार्थियों से स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने और जल स्रोतों के संरक्षण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। प्रतियोगिता के आयोजन में डॉ. सत्यनंदन भगत, डॉ. उमेश ध्यानी, डॉ. अर्चना नौटियाल, डॉ. ऊषा सिंह, डॉ. मानसी वत्स, डॉ. दुर्गा रजक, डॉ. अभिषेक कुकरेती और डॉ. वसीम अहमद ने सहयोग दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed