{"_id":"57a37b3b4f1c1b035c2b8ab1","slug":"medical-college-of-daily-personnel-support-bjp","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल कालेज के दैनिक कर्मियों को भाजपा का समर्थन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल कालेज के दैनिक कर्मियों को भाजपा का समर्थन
ब्यूरो/अमर उजाला काोटद्वार
Updated Thu, 04 Aug 2016 10:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। वेतन भुगतान और नियमितीकरण की मांग के लिए धरने पर बैठे राजकीय मेडिकल कालेज के दैनिक कर्मचारियों को समर्थन देने भाजपा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष डा. धन सिंह रावत बृहस्पतिवार को धरनास्थल पर पहुंचे। इस मौके पर उन्होंने दूरभाष पर चिकित्सा शिक्षा सचिव डी सेंथिल पांडियन और चिकित्सा शिक्षा निदेशक प्रो. आशुतोष सयाना से वार्ता कर वेतन भुगतान की बात कही।
विज्ञापन
कालेज के प्राचार्य प्रो. सीएमएस रावत भी वार्ता करने धरनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस पर कर्मचारियों ने पूर्ण वेतन भुगतान के बाद ही आंदोलन समाप्त करने की बात कही। मेडिकल कालेज के दैनिक कर्मचारी 28 जून से दो घंटे का कार्य बहिष्कार कर रहे हैं। कर्मचारियों को आठ माह से वेतन नहीं मिला है। बृहस्पतिवार को भाजपा नेता धन सिंह आंदोलनकारियों को समर्थन देने पहुंचे। उन्होंने स्वयं पांडियन और प्रो. सयाना से फोन पर वार्ता करने के साथ ही दैनिक कर्मचारी संगठन के अध्यक्ष शंभू प्रसाद भट्ट से भी वार्ता कराई। भट्ट ने बताया कि सचिव ने दो दिन के भीतर वेतन भुगतान का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
वहीं, कर्मचारियों का शिष्टमंडल मुख्यमंत्री हरीश रावत और चिकित्सा शिक्षा मंत्री दिनेश धनै से वार्ता करने देहरादून रवाना हो गया है। इस अवसर पर व्यापार सभा अध्यक्ष श्रीकोट हयात सिंह झिंक्वाण, भाजपा नगर महामंत्री अनूप बहुगुणा, कर्मचारी वंदना, दमयंती, प्रीति, अनीता, सीमा, कमला, त्रिलोक, पवन, शशि भूषण और कमलदीप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन