फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Delegation of teachers met the Education Secretary.

Kotdwar News: शिक्षा सचिव से मिला शिक्षकों का प्रतिनिधिमंडल

Wed, 26 Aug 2026 04:24 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Wed, 26 Aug 2026 04:24 PM IST
विज्ञापन
Delegation of teachers met the Education Secretary.
कोटद्वार। उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षक संघ का प्रतिनिधिमंडल देहरादून में शिक्षा सचिव से मिला। प्रांतीय नेताओं ने शिक्षा सचिव के समक्ष शिक्षक वर्ग की विभिन्न मांगें रखकर उन्हें पूरा करने की मांग की।
विज्ञापन

संगठन के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र कुमार मिश्रा एवं महामंत्री डॉ. महावीर सिंह बिष्ट के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने शिक्षकों की समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की। शिक्षा सचिव ने शिक्षक प्रतिनिधियों की मांगों को गंभीरता से सुना। संघ प्रतिनिधियों ने डाउनग्रेड प्रधानाचार्य पद पर पदोन्नति के संबंध में विभाग को आवश्यक निर्देश जारी करने, तदर्थ शिक्षकों के विनियमितीकरण की कार्यवाही शीघ्र करने, 10 हजार रुपये मानदेय प्राप्त कर रहे शिक्षकों को तदर्थ नियुक्ति प्रदान करने, शिक्षकों को तदर्थ सेवा का लाभ चयन/प्रोन्नत वेतनमान में प्रदान करने सहित राज्य सहायता प्राप्त विद्यालयों के शिक्षकों एवं कर्मचारियों की लंबित समस्याओं के भी शीघ्र निराकरण की मांग की। प्रतिनिधिमंडल में अजय बिष्ट, प्रकाश टाकुली, गिरिश कोरंगा, नकुल रावत, अवधेश सेमवाल सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed