फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Local artists got a chance to shoot with Anupam Kher and Jackie Shroff.

Kotdwar: स्थानीय कलाकारों को अनुपम खेर और जैकी श्रॉफ के साथ शूटिंग का मिला मौका, बोले- सपना साकार हुआ

Thu, 21 Mar 2024 12:42 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार (लैंसडौन)
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार (लैंसडौन) Updated Thu, 21 Mar 2024 12:42 PM IST
सार

अभिनेता अनुपम खेर की फिल्म ''तन्वी दि ग्रेट'' की शूटिंग आठ मार्च से लैंसडौन में शुरू चुकी है। यह फिल्म सैन्य पृष्ठ भूमि पर बन रही है।

विज्ञापन
Local artists got a chance to shoot with Anupam Kher and Jackie Shroff.
अभिनेता अनुपम खेर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इन दिनों लैंसडौन में सैन्य पृष्ठभूमि पर आधारित अनुपम खेर की फिल्म ‘तन्वी दि ग्रेट’ का फिल्मांकन चल रहा है। शूटिंग में लैंसडौन के कई स्थानीय कलाकारों को भी अनुपम खेर और जैकी श्रॉफ के साथ काम करने का अवसर मिला है।

विज्ञापन


स्थानीय कलाकार रयात इकबाल, सक्षम खंडेलवाल, रीमा रावत, राहुल नेगी, खुशी, तुषार अरोड़ा, ऋषभ माहरा, कपिल अरोड़ा, सूरज माहरा ने बताया कि फिल्म में अभिनेता अनुपम खेर के साथ काम करना उनके लिए सपना था जो अब जाकर साकार हुआ।
विज्ञापन


लैंसडौन में बीते 8 मार्च से फिल्म की शूटिंग शुरू हुई थी। फिल्म के कुछ दृश्यों का फिल्मांकन चर्च रोड, सेना के अलकनंदा शॉपिंग काॅप्लेक्स, एसबीआई रोड पर किया गया। शूटिंग देखने के लिए लोगों का जमघट लगा रहा। भीड़ नियंत्रित करने को फिल्म यूनिट अपने साथ बाउंसर भी लाए हैं जो फिल्मांकन वाले स्थल पर ज्यादा भीड़ एकत्र नहीं होने दे रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Election 2024:  वोट देने में बहना का क्या कहना...विधानसभा हो या लोकसभा, महिलाएं कर रहीं ज्यादा मतदान

अनुपम खेर स्टूडियो के बैनर तले बनने वाली इस फिल्म के कलाकारों, सह कलाकारों व फिल्म यूनिट के लोगों के रुकने की व्यवस्था छह रिजोर्ट्स/होटलों में की गई है। गढ़वाल मंडल विकास निगम के टिप इन टॉप स्थित पर्यटक आवास गृह की सुरक्षा व्यवस्था भी चाक चौबंद की गई है। फिल्म को लेकर क्षेत्रीय कलाकारों में भी उत्साह बना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed