फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Learn Sanskrit, use it in everyday conversation to make yourself strong

Kotdwar News: संस्कृत सीखें, आम बोलचाल में इसका प्रयोग कर बनाएं सशक्त

Thu, 07 Aug 2025 10:50 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 07 Aug 2025 10:50 PM IST
विज्ञापन
Learn Sanskrit, use it in everyday conversation to make yourself strong
कोटद्वार। संस्कृत भारती की ओर से मालिनी वैली कॉलेज ऑफ एजुकेशन मोटाढाक में सात दिवसीय संस्कृत भाषा कार्यशाला शुरू हो गई है। इस मौके पर वक्ताओं ने संस्कृत सीखकर इसे आम बोलचाल की भाषा में प्रयोग कर भारतीय संस्कृति को सशक्त बनाने पर जोर दिया।
विज्ञापन


कार्यशाला में डॉ. कुलदीप मैंदोला ने संस्कृत शब्दों की विस्तृत और संस्कृत में नए शब्द गढ़ने की क्षमता पर प्रकाश डाला। दीपक गौड़ ने अंग्रेजी व हिन्दी भाषा के साथ ही संस्कृत सीखने पर जोर दिया। एसएन नौटियाल ने कहा कि हमारे सारे शास्त्र संस्कृत में ही है। संस्कृत भारती के नगर अध्यक्ष एवं पूर्व प्रधानाचार्य डाॅ. रमाकांत कुकरेती ने कहा कि हम सब प्रतिदिन हिन्दी एवं अन्य भाषाओं में संस्कृत ही बोल रहे हैं। संस्कृत संभाषण के बाद हमें इसका पता लग पाता है। मनमोहन काला ने कहा कि हम जो संस्कृत सुक्तियां बोलते हैं, वो हमारे शास्त्रों के सिद्धांत हैं। डाॅ. संगीता नेगी ने कहा कि संस्कृत हमारे भारत की सांस्कृतिक भाषा है। आंचल बिष्ट ने ध्येय मंत्र व संभाषण करवाया। पंकज ध्यानी ने सभी का स्वागत करते हुए आभार जताया। उन्होंने बताया कि यह भाषा कार्यशाला 12 अगस्त तक चलेगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed