{"_id":"6a9ec2d8a87e38dd600b92f9","slug":"jayharikhal-khel-mahakumbh-kshitij-throws-the-shot-put-the-farthest-kotdwar-news-c-49-1-sdrn1009-126347-2026-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"जयहरीखाल खेल महाकुंभ : क्षितिज ने फेंका सबसे दूर गोला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जयहरीखाल खेल महाकुंभ : क्षितिज ने फेंका सबसे दूर गोला
Mon, 07 Sep 2026 07:27 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Mon, 07 Sep 2026 07:27 PM IST
विज्ञापन
जयहरीखाल/कोटद्वार। ब्लॉक के अंतर्गत न्याय पंचायत सेंधी (बरस्वार) का खेल महाकुंभ जीआईसी सेंधीखाल के खेल मैदान में आयोजित किया गया। प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। अंडर-19 वर्ग की गोला फेंक प्रतियोगिता में क्षितिज ने प्रथम स्थान हासिल किया।
खेल महाकुंभ का शुभारंभ मुख्य अतिथि क्षेत्र पंचायत सदस्य सूरजपाल सिंह नेगी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने खिलाड़ियों को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करते हुए कहा कि खेल शारीरिक और मानसिक विकास के साथ अनुशासन और आत्मविश्वास बढ़ाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
अंडर-14 बालिका वर्ग की 60 मीटर दौड़ में अनीषा, अदिति और आरुषी ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया। बालक वर्ग में रोहन, मयंक और सूरज अव्वल रहे। लंबी कूद बालिका वर्ग में पूर्वी, राधिका और अर्पिता, बालक वर्ग में तरुण, आयुष और अंश ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
अंडर-19 बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में आरुषी, शीतल और नैंसी, बालक वर्ग में ऋषभ, लक्की और हिमांशु क्रमश: पहले तीन स्थानों पर रहे। 1500 मीटर दौड़ में रिया, कनक और प्रियंका ने बाजी मारी। गोला फेंक में क्षितिज, अनुज और मोहित क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहे।
प्रतियोगिताओं में निर्णायक की भूमिका जयदेव बडोनी, राजेश कांत डबराल, डॉ. कवींद्र मोहन उनियाल, उत्तम सिंह नेगी, अखिलेश रावत, मनोज रावत, महेंद्र कुमार लखेड़ा, अशोक उनियाल और योगेश कुकरेती ने निभाई।