फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Permission sought to transport construction material to Pand village.

Kotdwar News: पांड गांव तक निर्माण सामग्री ले जाने की अनुमति मांगी

Fri, 11 Sep 2026 06:39 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Fri, 11 Sep 2026 06:39 PM IST
विज्ञापन
Permission sought to transport construction material to Pand village.
कोटद्वार। नैनीडांडा ब्लॉक के कार्बेट टाइगर रिजर्व के कोर जोन में स्थित राजस्व ग्राम पांड तक निर्माण कार्य के लिए ट्रैक्टर-ट्रॉली और जेसीबी मशीन ले जाने की मांग उठी है। ग्राम पांड सेवा समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद घनशाला ने केटीआर निदेशक और डीएफओ को ज्ञापन सौंपकर यह अनुमति मांगी है। ज्ञापन में बताया गया कि 4 फरवरी 2025 को निर्माण सामग्री से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर मोहन पहुंचने पर मंदाल के रेंजर और अदनाला अनुभाग के एसडीओ ने दुर्गादेवी गेट से आगे जाने से रोक दिया था जिसके बाद उन्हें सामग्री वापस रामनगर लौटानी पड़ी थी। रेंजर की ओर से पार्क निदेशक से अनुमति लेने की बात कहे जाने के बाद अब समिति ने ग्रामीणों की बुनियादी जरूरतों को देखते हुए पांड गांव तक सामग्री व जेसीबी ले जाने की अनुमति देने की गुहार लगाई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed