फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Demand intensifies to reopen the Durgadevi-Maidavan road, closed since 2003.

Kotdwar News: 2003 से बंद दुर्गादेवी-मैदावन मार्ग खोलने की मांग तेज

Sat, 12 Sep 2026 04:24 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Sat, 12 Sep 2026 04:24 PM IST
विज्ञापन
Demand intensifies to reopen the Durgadevi-Maidavan road, closed since 2003.
कोटद्वार। रामनगर-दुर्गादेवी-मैदावन-रिखणीखाल-नैनीडांडा मोटर मार्ग विकास समिति के पदाधिकारियों ने रिखणीखाल ब्लॉक के खदरासी में ग्रामीणों के साथ बैठक की। इसमें वर्ष 2003 से बंद दुर्गादेवी-मैदावन मोटर मार्ग को आम आवाजाही के लिए खोलने की मांग को लेकर चर्चा की गई।
विज्ञापन

समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि अविभाजित उत्तर प्रदेश के समय से ही जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले दुर्गादेवी-मैदावन मार्ग पर रामनगर से गढ़वाल मोटर ऑनर्स यूनियन (जीएमओयू) की बस सेवा संचालित होती थी। वर्ष 2003 में मोहान में गेट बनाए जाने के बाद जीएमओयू की बस सेवा के साथ ही आम लोगों की आवाजाही भी पूरी तरह बंद कर दी गई। मार्ग बंद होने से क्षेत्रीय लोगों को दूसरे रास्तों से 40 से 50 किमी तक अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है। इससे समय के साथ आर्थिक बोझ भी बढ़ रहा है।
विज्ञापन

समिति ने कहा कि यह मार्ग कोटद्वार को रामनगर से जोड़ने वाला महत्वपूर्ण मध्य मार्ग है। इसके खुलने से क्षेत्रवासियों को सुविधा मिलने के साथ कॉर्बेट क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे। बैठक में ग्राम प्रधान शकुंतला देवी, धनवीर सिंह, रणवीर सिंह, विजय ध्यानी, सुरजीत सिंह मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed