{"_id":"6aa52d57526fc8765106a0e2","slug":"satpuli-chai-road-in-poor-condition-due-to-rains-demand-raised-for-repairs-kotdwar-news-c-49-1-sdrn1007-126466-2026-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: बारिश से सतपुली-चाई मार्ग बदहाल, सुधारीकरण की उठी मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: बारिश से सतपुली-चाई मार्ग बदहाल, सुधारीकरण की उठी मांग
Sat, 12 Sep 2026 04:15 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Sat, 12 Sep 2026 04:15 PM IST
विज्ञापन
भिताड़ा पुल के पास बढ़ा दुर्घटना का खतरा
सतपुली। जयहरीखाल ब्लॉक के जनप्रतिनिधियों ने सतपुली-चाई मोटर मार्ग की बदहाल स्थिति पर रोष जताते हुए मार्ग के सुधारीकरण और डामरीकरण की मांग की है। उन्होंने इस संबंध में लोनिवि मंत्री सतपाल महाराज को ज्ञापन सौंपा है।
जनप्रतिनिधियों ने ज्ञापन में बताया कि लगातार बारिश के कारण 14 किमी लंबे मार्ग पर जगह-जगह गड्ढे होने के साथ बोल्डर और मलबा एकत्र हो गया है। इससे यात्रियों को जोखिम उठाकर आवाजाही करनी पड़ रही है। सगवाड़ी और गिंवाली गदेरे में बारिश के दौरान पानी के साथ मलबा और बोल्डर आने से वाहनों के रपटने का खतरा बना हुआ है। बताया कि भिताड़ा पुल के पास सड़क का एक हिस्सा बेहद संकरा है, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।
लोनिवि मंत्री सतपाल महाराज ने मामले में संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। ज्ञापन देने वालों में क्षेत्र पंचायत सदस्य किमार सुनीता देवी, गढ़कोट के पूर्व ग्राम प्रधान नरेंद्र रावत, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य किरण रौतेला, कांडा के पूर्व ग्राम प्रधान सुरेश चंद्र, सोनी ध्यानी, मनीष रौतेला, मदन पंवार, मुकेश बिष्ट आदि शामिल रहे।