फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Ishant secured first place in the cluster-level proficiency competition.

Kotdwar News: संकुल स्तरीय निपुण प्रतियोगिता में अव्वल रहे इशांत

Sat, 13 Dec 2025 05:55 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Sat, 13 Dec 2025 05:55 PM IST
विज्ञापन
Ishant secured first place in the cluster-level proficiency competition.
जयहरीखाल। राजकीय प्राथमिक विद्यालय गौलीखेत में संकुल केंद्र बरस्वार की हिंदी एवं गणित विषय की संकुल स्तरीय निपुण विद्यार्थी प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसमें संकुल केंद्र के नौ प्राथमिक विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

संयोजक चंद्रमोहन सिंह रावत एवं सीआरपी जाह्नवी ध्यानी की देखरेख में आयोजित प्रतियोगिता में राजकीय प्राथमिक विद्यालय खच्चरवाड़ी के छात्र इशांत ने प्रथम, राजकीय प्राथमिक विद्यालय जड़ियाना की छात्रा महक ने द्वितीय एवं राजकीय प्राथमिक विद्यालय गौलीखेत की सोनम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। निर्णायक मंडल में आशीष कुमार मधवाल, यशपाल रावत एवं अशोक कुमार उनियाल शामिल रहे। शिक्षक मनोज कुमार रावत, योजना मैंदोला, रेखा रावत, सुरेंद्र, शमशेर, ग्राम प्रधान बांसी रेखा, वार्ड सदस्य निर्मला नेगी, अभिभावक ओमप्रकाश, राजेश शाह, मोहित कुमार, रागिनी आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में निपुण भारत मिशन के अंतर्गत बच्चों में बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक दक्षता विकसित करने पर बल दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed