फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Girl dies due to lightning in Kotdwar, woman gets burnt

Kotdwar News: कोटद्वार में बिजली गिरने से बालिका की मौत, महिला झुलसी

Sat, 10 May 2025 11:21 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 10 May 2025 11:21 PM IST
विज्ञापन
Girl dies due to lightning in Kotdwar, woman gets burnt
कोटद्वार। शनिवार शाम भारी बारिश के दौरान काशीरामपुर तल्ला में एक पेड़ पर गिरी बिजली की चपेट में आने से एक 13 साल की बालिका की मौत हो गई। वहीं, पास में काम कर रही महिला गंभीर रूप से झुलस गई। परिजन आनन-फानन दोनों को राजकीय बेस चिकित्सालय ले गए। जहां महिला का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

वार्ड नंबर 6 काशीरामपुर तल्ला के पार्षद सूरज प्रसाद कांति ने बताया कि मूल रूप से यूपी के बिजनौर जिले के कोट टांडा माई दास निवासी सोनू कोटद्वार में मजदूरी का काम करता है। नदी के किनारे उनकी झोपड़ी है। शनिवार को भारी बारिश के दौरान सोनम (27) पत्नी सोनू और 13 वर्षीय सुहानी पुत्री बबलू नदी के किनारे काम कर रहे थे। बारिश के दौरान पेड़ पर बिजली गिरी। जिसकी चपेट में सुहानी और सोनम दोनों आ गए। पास में खड़े सोनम का पति सोनू उन्हें लोगों की मदद से घर लाया। जहां से प्राइवेट वाहन से अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने सुहानी को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से झुलसीं सोनम को भर्ती कर लिया गया है। सोनू ने बताया कि सुहानी उसकी पत्नी सोनम की भतीजी है और कुछ दिन पहले ही कोट टांडा बिजनौर से यहां आई थी। उसने आरोप लगाया कि घटना के बाद उसने एंबुलेंस को फोन लगाया, लेकिन काफी देर तक जब एंबुलेंस नहीं आई तो वह किराये का वाहन कर उन्हें अस्पताल ले गया। हादसे से परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन




सूचना मिलते ही बाजार चौकी इंचार्ज राजविक्रम सिंह और अन्य लोग मौके पर पहुंचे। पार्षद सूरज प्रसाद कांति ने बताया कि राजस्व उपनिरीक्षक को घटना की जानकारी दे दी गई है। पुलिस प्रशासन की ओर से प्राकृतिक आपदा से जुड़े इस मामले की रिपोर्ट बनाकर जिला प्रशासन को भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed