{"_id":"6886643701f6ca3623085ebb","slug":"dugdda-67-polling-parties-left-for-voting-kotdwar-news-c-5-1-gkp1010-749106-2025-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुगड्डा : मतदान के लिए 67 पोलिंग पार्टियां रवाना हुईं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुगड्डा : मतदान के लिए 67 पोलिंग पार्टियां रवाना हुईं
विज्ञापन
विज्ञापन
दुगड्डा (कोटद्वार)। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में दुगड्डा ब्लॉक की 67 ग्राम पंचायतों में रविवार को मतदान होगा। सभी 67 पोलिंग पार्टियां ब्लॉक मुख्यालय से रवाना हो गई हैं।
नोडल अधिकारी/बीडीओ दुगड्डा विद्यादत्त रतूड़ी ने बताया कि रविवार सुबह निर्वाचन में लगी सभी पोलिंग पार्टियों को निर्वाचन सामग्री का वितरण किया गया। इसके बाद पोलिंग पार्टियों को मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया गया। चुनाव ड्यूटी के लिए परिवहन विभाग की ओर से कुल 54 वाहनों का अधिग्रहण किया गया है। जिसमें से 39 जीप व 8 बसों के माध्यम से पोलिंग पार्टियों को मतदान केंद्र तक पहुंचाया गया। पांच जीप व दो बसों को रिजर्व में रखा गया है।
वहीं चुनाव प्रेक्षक, लोनिवि एवं वन विभाग के अपर सचिव विनीत कुमार ने एएसपी चंद्रमोहन सिंह, सीओ निहारिका सेमवाल, एसडीएम सोहन सिंह सैनी, तहसीलदार साक्षी उपाध्याय, कोतवाल रमेश तनवार, नोडल अधिकारी एवं दुगड्डा चौकी प्रभारी पीएस नेगी से चुनाव के दौरान सुरक्षा व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने चुनाव ड्यूटी कर रही पोलिंग पार्टियों व पुलिस कर्मियों को निष्पक्ष मतदान कराने के लिए मुस्तैदी के साथ कार्य करने के निर्देश भी दिए।