फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Driver arrested for drunk driving, vehicle seized

Kotdwar News: शराब पीकर वाहन चला रहे चालक को किया गिरफ्तार, वाहन सीज

Fri, 22 Nov 2024 10:35 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 22 Nov 2024 10:35 PM IST
विज्ञापन
Driver arrested for drunk driving, vehicle seized

विज्ञापन
कोटद्वार। कोतवाली पुलिस ने शराब पीकर वाहन चला रहे एक चालक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उसके वाहन को सीज कर डीएल निरस्तीकरण की कार्रवाई कर रही है। वहीं ओवरलोडिंग में एक चालक के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई।


्रकोतवाल रमेश तनवार ने बताया कि एसएसपी पौड़ी लोकेश्वर सिंह ने सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए समस्त थाना, यातायात प्रभारियों को सघन चेकिंग कर विशेषकर शराब पीकर वाहन चलाने वाले व ओवर लोडेड वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। जिसके क्रम में बृहस्पतिवार शाम को क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान शराब पीकर वाहन चला रहे एक चालक को गिरफ्तार कर उसके वाहन को सीज कर लिया गया है। आरोपी के लाइसेंस के निरस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर ओवरलोडिंग कर यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर एक वाहन चालक के खिलाफ चालानी कार्रवाई भी की गई। कहा कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ चेकिंग अभियान लगातार जारी रहेगा। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed