फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Drainage water laying on the demolished

पेयजल लाइन बिछाने के नाम पर ड्रेनेज ध्वस्त

Mon, 13 Jun 2016 10:59 PM IST
अमर उजाला, श्रीनगर
अमर उजाला, श्रीनगर Updated Mon, 13 Jun 2016 10:59 PM IST
विज्ञापन

नगर क्षेत्र में नालियों में पेयजल लाइन बिछाए जाने से ड्रेनेज सिस्टम पूरी तरह ध्वस्त हो गया है। इससे हल्की बारिश में भी सारा पानी सड़कों व गलियों में फैल रहा है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि जल संस्थान के कर्मचारी अपनी सहूलियत के लिए पेयजल लाइन नालियों में भी बिछा रहे हैं। वहीं विभाग का कहना है कि पेयजल लाइन घर तक बिछाना उपभोक्ता की जिम्मेदारी होती है।  

विज्ञापन


नगर क्षेत्र में जल संस्थान की लापरवाही स्थानीय निवासियों पर भारी पड़ रही है। जल संस्थान के कर्मचारी लोगों को जाने वाली घरेलू कनेक्शन के पाइप नालियों में बिछा रहे हैं जिससे शहर की अधिकांश नालियां पानी के पाइपों से पट गई हैं। नालियों में पाइपों का जाल होने से नालियां चोक हो रही हैं जिससे हल्की बारिश का पानी भी सड़कों व गलियों में बह रहा है।
विज्ञापन


स्थानीय निवासी महेश प्रसाद बौंठियाल का कहना है कि जल संस्थान के कर्मचारी मेहनत से बचने के लिए पाइप नालियों के सहारे बिछा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस संबंध में विभाग से कई बार शिकायत भी की है लेकिन पाइपों को हटाया नहीं जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं अधिशासी अभियंता प्रवीण सैनी ने कहा कि विभाग केवल कनेक्शन देने का कार्य करता है। घर तक पाइप बिछाने की जिम्मेदारी उपभोक्ता की होती है। उपभोक्ता मजदूरी बचाने के लिए नालियों के सहारे पाइप को घर तक पहुंचा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed