फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   बीएसएफ जवान के खाते से साइबर ठग ने उड़ाए

बीएसएफ जवान के खाते से साइबर ठग ने उड़ाए

Wed, 13 Feb 2019 09:34 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 13 Feb 2019 09:34 PM IST
विज्ञापन
बीएसएफ जवान के खाते से साइबर ठग ने उड़ाए

विज्ञापन
कोटद्वार। ऑनलाइन शॉपिंग के दौरान दिल्ली फार्म निवासी बीएसएफ के एक जवान का ओटीपी नंबर लीक होने के कारण साइबर ठग ने 82 हजार की नकदी उड़ा ली। जवान की ओर से कोतवाली में तहरीर दी गई है।

यूूपी बार्डर स्थित दिल्ली फार्म सेक्टर चार निवासी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि उनका बेटा संदीप नेगी बीएसएफ में तैनात है। उसकी पोस्टिंग इन दिनों कूच बिहार (वेस्ट बंगाल) में है। वह गत दिसंबर में छुट्टी पर घर आया था। संदीप ने छुट्टी के दौरान ऑनलाइन शॉपिंग से एक सिलाई मशीन खरीदी। इस दौरान उसका ओटीपी नंबर लीक हो गया, जिससे साइबर ठग ने जनवरी में 47 हजार की नकदी उड़ा ली। इसके बाद संदीप ने एसबीआई पहुंचकर अपने एटीएम को लॉक करा दिया। लेकिन 31 जनवरी को वेतन के 35 हजार रुपये खाते में आए, तो वह भी गायब हो गए। साइबर ठग ने संदीप को फोन कर कहा कि एटीएम बंद करने से कुछ नहीं होगा, उसने फिर पैसे निकाल लिए हैं। जानकारी मिलने पर बैंक अधिकारियों ने बताया कि धनराशि नितिन कुमार बिल्डिंग नंबर-86 फेस-1 सेक्टर-24 नोएडा यूपी के खाते में ट्रांसफर हुई है। संदीप की ओर से गत 2 फरवरी को कोटद्वार कोतवाली पुलिस को तहरीर दी गई। कोतवाल मनोज रतूड़ी ने का कहना है कि नेट बैंकिंग द्वारा गलत तरीके से ट्रांजेक्शन होने के बारे में बैंक को रिपोर्ट भेजी गई है। बैंक ने पीड़ित का पैसा उसके खाते में ट्रांसफर कराने का भरोसा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed