फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   नए मोबाइल खरीदने के लिए किया एटीएम में लूट का प्रयास

नए मोबाइल खरीदने के लिए किया एटीएम में लूट का प्रयास

Thu, 23 Aug 2018 10:48 PM IST
Updated Thu, 23 Aug 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
नए मोबाइल खरीदने के  लिए किया एटीएम में लूट का प्रयास
कोटद्वार। कोतवाली पुलिस ने 19 अगस्त को बदरीनाथ मार्ग पर मुख्य डाकघर के एटीएम में लूट का प्रयास और तोड़फोड़ मामले का खुलासा कर दिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी सनकी है और उसने मोबाइल खरीदने के इरादे से एटीएम और चर्च में चोरी का प्रयास किया। प्रयास में नाकाम रहने पर दोनों जगह तोड़फोड़ की।
विज्ञापन

शुक्रवार को कोतवाली में आयोजित पत्रकार वार्ता में अपर पुलिस अधीक्षक डा. हरीश वर्मा ने बताया कि मामले के खुलासे के लिए कोतवाल उत्तम सिंह जिमिवाल के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। उन्होंने बताया कि मामले में पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। गंगा दत्त जोशी मार्ग पर लगे सीसीटीवी फुटेज में एक व्यक्ति की भूमिका संदिग्ध प्रतीत होने पर उसकी तलाश शुरू की गई। उन्होंने कहा कि सीटीवी फुटेज से मिलते-जुलते हुलिए का एक व्यक्ति बृहस्पतिवार को हेमवती नंदन बहुगुणा मार्ग पर पानी की टंकी के समीप संदिग्ध परिस्थितियों में घूमता हुआ मिला। हिरासत में लेकर जब युवक से सख्ती से पूछताछ की गई तो आरोपी ने एटीएम में लूट का प्रयास और तोड़फोड़ की बात कबूली। उससे लोहे की रॉड भी बरामद हुई।
विज्ञापन

पूछताछ में उसने अपना नाम गंगा दत्त जोशी मार्ग निवासी फैजान पुत्र स्व. इम्तियाजुद्दीन बताया। उसने बताया कि वह नया मोबाइल खरीदना चाहता था और पैसा न होने के कारण एटीएम में चोरी का प्रयास किया। मकसद में नाकाम होने पर उसने एटीएम में तोड़फोड़ की। उसके बाद वह हेमवती नंदन बहुगुणा मार्ग पहुंचा और वहां उसने चर्च में भी चोरी करने के इरादे से तोड़फोड़ की। तोड़फोड़ के दौरान कैमरे का टुकड़ा चर्च में गिर गया। बताया कि आरोपी का कोई आपराधिक रिकार्ड दर्ज नहीं है, लेकिन वह गली मोहल्ले में कई बार चोरी कर चुका है। पुलिस टीम में एसएसआई राकेंद्र सिंह कठैत, एसआई रविंद्र सिंह नेगी, संदीप शर्मा, बबलू चौहान, कांस्टेबल प्रमोद गोस्वामी, मधुसूदन, सोने कुमार व प्रयाग जोशी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed