फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   अवैध पातन और पहाड़ी के खुदान पर भड़के ग्रामीण

अवैध पातन और पहाड़ी के खुदान पर भड़के ग्रामीण

Sat, 09 Dec 2017 10:41 PM IST
Updated Sat, 09 Dec 2017 10:41 PM IST
विज्ञापन
अवैध पातन और पहाड़ी के खुदान पर भड़के ग्रामीण
लैंसडौन। ओडल और सुरमाड़ी गांव के ग्रामीणों ने अंयारखाल के निकट रातोंरात पहाड़ी काटकर अवैध सड़क बनाने और पेड़ों के अवैध कटान पर आक्रोश जताते हुए इसकी शिकायत उपजिलाधिकारी से की है। ग्रामीणों ने एसडीएम से बिना अनुमति सड़क काटने और अवैध पातन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

ग्रामीण ओडल ग्रामसभा की प्रधान लक्ष्मी नेगी, कर्नल कुलदीप गुसाईं (रि.), गंगा सिंह नेगी, दिनेश गुसाईं, धर्मेंद्र सिंह नेगी समेत कई ग्रामीणों ने एसडीएम के लैंसडौन को ज्ञापन भेजा है। कहा कि 6 दिसंबर की रात अज्ञात लोगों ने समखाल स्थित वृद्धाश्रम के करीब आधा किमी आगे गुमखाल-जयहरीखाल मार्ग पर अंयारखाल के पास जेसीबी से पहाड़ी खोद डाली और करीब 50 मीटर अवैध सड़क बना ली। सड़क बनाने में चीड़ के सात पेड़ भी बिना अनुमति के काट डाले गए। जेसीबी से पहाड़ की खुदाई करने से पहाड़ी पर कई जगह दरारें पड़ने लगी हैं। ग्रामीणों ने कहा कि इस संबंध में रात को ही संबंधित अधिकारियों और विभागों को सूचना दी गई थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जेसीबी को कब्जे में लिया था, जिसे बाद में छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने अवैध पातन और पहाड़ की जेसीबी से खुदाई के मामले की जांच की मांग की है। एसडीएम सोहन सिंह सैनी ने बताया कि मामले में जांच के लिए नायब तहसीलदार और राजस्व निरीक्षक की टीम को भेजा गया है। उनकी रिपोर्ट मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed