फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   मेरे बेटे ने आत्महत्या नहीं की, उसकी हत्या कर पेड़ पर लटकाया गया

मेरे बेटे ने आत्महत्या नहीं की, उसकी हत्या कर पेड़ पर लटकाया गया

Fri, 20 Apr 2018 10:49 PM IST
Updated Fri, 20 Apr 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
मेरे बेटे ने आत्महत्या नहीं की, उसकी हत्या कर पेड़ पर लटकाया गया
कोटद्वार। द्वारीखाल ब्लाक के क्यार (डबरालस्यूं) निवासी आईटीआई के छात्र अमन सिंह नेगी की संदिग्ध हालत में हुई मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। मृतक के पिता ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को पत्र भेजकर कहा कि उसके बेटे ने आत्महत्या नहीं की, बल्कि उसकी हत्या कर पेड़ से लटका दिया गया है। कहा कि 26 मार्च को उसका शव राजस्व पुलिस को लंगूर पल्ला-चार पटवारी सर्किल क्षेत्र के जंगल में पेड़ से लटका मिला था, जिसे राजस्व पुलिस आत्महत्या बता रही है। परिजनों ने इस मामले की जांच राजस्व पुलिस से सिविल पुलिस को ट्रांसफर करने की मांग की है।
विज्ञापन

द्वारीखाल ब्लॉक के ग्राम क्यार निवासी चंद्रमोहन सिंह नेगी ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी को पत्र भेजकर अपने पुत्र अमन सिंह नेगी (18) की जांच की गुहार लगाई है। कहा कि वह नागपुर महाराष्ट्र में नौकरी करते हैं। उनका बेटा अमन निंबूचौड़ में अपने मामा के यहां रहकर आईटीआई कर रहा था। 26 मार्च
विज्ञापन

को उनके बेटे का शव लैंसडौन क्षेत्र के अंतर्गत लंगूर पल्ला क्षेत्र की राजस्व पुलिस को लंगूरी और डाबर की सरहद से लगे जंगल में पेड़ से लटका मिला। घटना की जानकारी उन्हें उनके साले प्रदीप सिंह नेगी ने फोन पर बताई। कहा कि 31 मार्च को उन्होंने संबंधित पटवारी सर्किल में अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा कायम कराया, लेकिन अभी तक राजस्व पुलिस इस मामले में कुछ नहीं कर सकी है। कहा कि अमन की मौत को आत्महत्या बनाने का प्रयास किया गया है। जिसकी उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए। बताया कि अमन के पास दो मोबाइल फोन थे, जो शव के पास बरामद नहीं हुए हैं। कहा कि मामले की जांच यदि रेगुलर पुलिस या सीबीसीआईडी से कराई जाती है तो खुलासा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed