{"_id":"5ab5331e4f1c1bc0078b6bf3","slug":"191521824542-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो सड़क दुर्घटनाओं में दो लोग घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो सड़क दुर्घटनाओं में दो लोग घायल
Updated Fri, 23 Mar 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सतपुली/कालागढ़। कोटद्वार-कालागढ़ मार्ग पर धौलखंड चौकी के निकट शुक्रवार को एक कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में एक व्यक्ति घायल हो गया। उसे वन कर्मियों ने उपचार के लिए निकटवर्ती अस्पताल में भर्ती कराया है। उधर, सतपुली के पास एक जीप डेढ़ सौ फीट गहरी खाई में जा गिरी। इसमें जीप चालक घायल हो गए। उसे संयुक्त अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पहली घटना कालागढ़-कोटद्वार मार्ग की है। एक प्राइवेट कार धौलखंड चौकी के निकट अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। इस दौरान कोटद्वार से कालागढ़ आ रही जीएमओयू की बस के यात्रियों ने कार के शीशे तोड़कर घायल को बाहर निकाला। यात्रियों की सूचना पर धौलखंड चौकी के कर्मी मौके पर पहुंचे और घायल को लेकर कोटद्वार अस्पताल ले गए। घायल व्यक्ति का नाम सुरेश बताया जा रहा है। कार को कब्जे में ले लिया गया है।
उधर, सतपुली से एक किलोमीटर आगे हाइडिल कॉलोनी के पास एक जीप अनियंत्रित होकर डेढ़ सौ फीट गहरे खड्डे में जा गिरी। हादसे में जीप चालक मनीराम जोशी घायल हो गया। चालक के अलावा जीप में कोई और सवार नहीं था। थानाध्यक्ष सतपुली जितेंद्र चौहान ने बताया कि जीप सतपुली से संगलाकोटी की ओर जा रही थी।