{"_id":"59fb55dd4f1c1b0d698b8fdb","slug":"191509643741-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज बस की चपेट में आकर महिला कर्मी की मौत, चालक फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रोडवेज बस की चपेट में आकर महिला कर्मी की मौत, चालक फरार
Updated Thu, 02 Nov 2017 10:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। उत्तराखंड परिवहन निगम की कोटद्वार वर्कशॉप में एक महिला कर्मी के बस की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर कोतवाली में खड़ा करवा दिया है। मृतका कोटद्वार डिपो में ही चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद पर कार्यरत थी। घटना के बाद बस चालक फरार हो गया है। पुलिस के अनुसार घटना बृहस्पतिवार शाम की है।
दिल्ली से कोटद्वार पहुंची रोडवेज बस जैसे ही वर्कशाप परिसर में घुसी, वैसे ही वहां से गुजर रही रोडवेज में कार्यरत चतुर्थ श्रेणी कर्मी उर्मिला देवी (55) पत्नी स्व. जगदीश शरण निवासी रतनपुर सनेह बस की चपेट में आ गई। घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। सीनियर फोरमैन अनिल शर्मा ने घटना की जानकारी उच्चाधिकारियों के साथ ही पुलिस को दी। पुलिस ने शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। बताया कि मृतका रोडवेज कर्मी परिवहन निगम में वर्ष 1995 से चतुर्थ श्रेणी (मजदूर वर्ग) के पद पर कार्यरत थी। बाजार चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक प्रदीप नेगी ने बताया कि दुर्घटना के बाद से बस चालक फरार है। परिजनों की ओर से इस संबंध में तहरीर आने पर बस चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है।