फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   सौतेली मां की धारदार हथियार से हत्या, चाची को किया घायल, हत्यारोपी गिरफ्तार

सौतेली मां की धारदार हथियार से हत्या, चाची को किया घायल, हत्यारोपी गिरफ्तार

Fri, 22 Dec 2017 10:33 PM IST
Updated Fri, 22 Dec 2017 10:33 PM IST
विज्ञापन
सौतेली मां की धारदार हथियार से हत्या, चाची को किया घायल, हत्यारोपी गिरफ्तार
लैंसडौन/कोटद्वार। लैंसडौन के ग्राम नौगांव ‘जाखमल्ला’ में सौतेली मां के हत्यारे युवक को राजस्व पुलिस ने लैंसडौन थाना पुलिस की मदद से गिरफ्तार कर लिया है। अदालत में पेश करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में पौड़ी जेल भेज दिया गया है। सौतेली मां और बीच बचाव में आई पड़ोस में रह रही चाची क ो घायल कर हत्यारोपी ने खुद को एक कमरे में बंद कर दिया और उसे पकड़ने की कोशिश करने वाले को अंजाम भुगतने की धमकी देने लगा। इससे राजस्व पुलिस को लैंसडौन थाने की मदद लेनी पड़ी। बृहस्पतिवार रात करीब 11 बजे उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन

लैंसडौन के प्रभारी नायब तहसीलदार कुलदीप रावत ने बताया कि बृहस्पतिवार को करीब डेढ़ बजे सुनील कुमार ने अपनी सौतेली मां संतोषी देवी (45) पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। दो-तीन बार के हमले में संतोषी देवी गंभीर घायल हो गई। इसी दौरान बीच-बचाव को आई पड़ोस में रिश्ते की चाची छवाणी देवी पत्नी बच्चीराम पर भी उसने हमला कर दिया। इससे वह भी गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पर पहुंची राजस्व टीम जब दोनों घायल महिलाओं को लेकर सरकारी अस्पताल के लिए रवाना हुई तो संतोषी देवी ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया जबकि छवाणी देवी को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर जौलीग्रांट के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

राजस्व पुलिस ने बताया कि हत्यारोपी के पिता चंद्रमणि की तहरीर पर उसके खिलाफ हत्या और हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर लिया गया। शुक्रवार को राजस्व पुलिस ने लैंसडौन में न्यायिक मजिस्ट्रेट की कोर्ट में उसे पेश किया, जहां से उसे पौड़ी जेल भेज दिया गया है। हत्यारोपी के पिता ने राजस्व पुलिस को बताया कि उनके बेटे सुनील कुमार की मानसिक हालत ठीक नहीं है। उसका दिल्ली के एक अस्पताल से उपचार भी चल रहा है। सुनील बीएड की डिग्री प्राप्त है। उसने कुछ दिन तक एक विद्यालय में अध्यापन कार्य भी किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो समाचार
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed