फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   पूर्व सैनिक से मारपीट कर लूटपाट करने वाले दो बदमाश गिरफ्तार..

पूर्व सैनिक से मारपीट कर लूटपाट करने वाले दो बदमाश गिरफ्तार..

Sat, 09 Dec 2017 10:41 PM IST
Updated Sat, 09 Dec 2017 10:41 PM IST
विज्ञापन
पूर्व सैनिक से मारपीट कर लूटपाट करने वाले दो बदमाश गिरफ्तार..
कोटद्वार। उत्तराखंड-यूपी बॉर्डर पर एक दिसंबर की देर शाम पूर्व सैनिक से मारपीट और हथियार के बल पर लूटपाट करने वाले बदमाश पुलिस के हत्थे चढ़ गए हैं। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर दोनों बदमाशों को बीईएल रोड से दबोच लिया है। उनके पास से घटना में प्रयुक्त बाइक, धारदार हथियार और आठ हजार की नगदी बरामद हुई है।
विज्ञापन

एसएसपी पौड़ी ने लूटकांड का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को ढाई हजार रुपये का नकद इनाम देने की घोषणा की है। इस वारदात का खुलासा कौड़िया चेक पोस्ट पर लगे सीसीटीवी कैमरों, पुलिस टीम की सघन विवेचना और सर्विलांस सिस्टम की मदद से हुआ।
विज्ञापन

कोतवाली में लूटकांड का खुलासा करते हुए अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. हरीश वर्मा ने बताया कि एक दिसंबर की देर शाम तेलीपाड़ा फार्म निवासी विनोद सिंह नेगी ने उनके पिता विजय सिंह के साथ कौड़िया रेलवे क्रॉसिंग के पास उनके साथ लूटपाट की घटना की तहरीर दी थी, जिसके आधार पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। इस मामले की छानबीन के लिए एसएसपी पौड़ी जगतराम जोशी के निर्देश पर पुलिस टीम गठित की गई। सीआईयू टीम ने कौड़िया में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालते हुए मामले में सघन पड़ताल की। सीसीटीवी फुटेज से बदमाशों की पहचान कर ली गई थी। शुक्रवार देर शाम ये दोनों बदमाश फिर से बीईएल रोड पर दिखाए दिए तो मुखबिर की सूचना पर उन्हें दबोच लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस को बदमाशों से लूट की घटना में प्रयुक्त बाइक, एक धारदार हथियार और आठ हजार रुपये बरामद हुए हैं। सख्ती से हुई पूछताछ में उनकी पहचान हरिद्वार के पीतपुर थाना लक्सर निवासी मंगल सिंह उर्फ मांगा पुत्र आत्मा सिंह और ग्राम लालवाला थाना रायपुर जिला बिजनौर यूपी (हाल निवासी कौड़िया कोटद्वार) जसविंदर उर्फ जस्सी पुत्र हरबंस सिंह के रूप में हुई। पुलिस ने शनिवार को दोनों बदमाशों को न्यायालय में पेश किया। कोर्ट ने उन्हें न्यायिक हिरासत में जिला कारागार पौड़ी भेजने के आदेश दिए हैं। घटना का खुलासा करने वाली पुलिस टीम में कोतवाल यूएस जिमिवाल, एसएसआई राकेंद्र सिंह कठैत, एसआई मो. युनूस, एसआई सूरत शर्मा, कांस्टेबल आबिद अली, अमित राणा, सुनीत कुमार, कुलदीप, राहुल फोर शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed