फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Congressmen burnt the effigy of the state government in protest against atrocities on women

Kotdwar News: महिलाओं पर अत्याचार के विरोध में कांग्रेसियों ने फूंका प्रदेश सरकार का पुतला

Sat, 08 Mar 2025 10:41 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 08 Mar 2025 10:41 PM IST
विज्ञापन
Congressmen burnt the effigy of the state government in protest against atrocities on women

विज्ञापन
कोटद्वार। महानगर और यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी और अंजली थापा को न्याय दिलाने की मांग को लेकर शनिवार को झंडाचौक में काली पट्टी बांधकर प्रदेश सरकार का पुतला फूंका। प्रदर्शनकारियों ने भाजपा सरकार में महिलाओं पर अत्याचार बढ़ने और कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के पहाड़ विरोधी बयान पर रोष जताया।शनिवार को महानगर और यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता झंडाचौक पर एकत्र हुए। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष संजय मित्तल व यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजय रावत की अगुवाई में काली पट्टी बांधकर प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर पुतला जलाया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि कार की टक्कर से मृत अंजली थापा के परिजनों को अभी तक न्याय नहीं मिला है। वहीं, अंकिता के परिजन भी न्याय के लिए भटक रहे हैं। उन्होंने कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद द्वारा विधानसभा में पहाड़ियों पर अशोभनीय टिप्पणी करने के विरोध में भी नारेबाजी की गई। पुतला जलाने वालों में जानकी बुड़ाकोटी, विनीता भारती, रेशमा छाबड़ा, लता, दीपा, महावीर सिंह रावत और बृजपाल सिंह नेगी आदि शामिल रहे।




विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed