फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Congressmen burnt the effigy of the state government in Kotdwar and Duggada.

Kotdwar News: कांग्रेसियों ने कोटद्वार और दुगड्डा में फूंका प्रदेश सरकार का पुतला

Sat, 31 Aug 2024 10:30 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 31 Aug 2024 10:30 PM IST
विज्ञापन
Congressmen burnt the effigy of the state government in Kotdwar and Duggada.

विज्ञापन
कोटद्वार/दुगड्डा। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर कोटद्वार और दुगड्डा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर प्रदेश सरकार का पुतला दहन किया। कार्यकर्ताओं ने महिलाओं पर हो रहे अत्याचार पर अंकुश नहीं लगने पर प्रदेश स्तर पर धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी।



महानगर कांग्रेस कमेटी कोटद्वार के बैनर तले कांग्रेसियों ने उत्तराखंड में महिलाओं पर बढ़ते अत्याचार, दुष्कर्म और हत्या के जघन्य और देवभूमि को शर्मसार करने वाली घटनाओं के विरोध में झंडाचौक में भाजपा सरकार का पुतला दहन किया। इसके बाद कांग्रेसियों ने तहसीलदार के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा। ज्ञापन में कठोर कानूनों का निर्माण करने, शीघ्र न्याय दिलाने के लिए विशेष अदालतों का गठन, महिला सुरक्षा के लिए पुलिस बल का प्रशिक्षण, निगरानी और समीक्षा आदि की मांग की गई। प्रदर्शन करने वालों में महानगर अध्यक्ष संजय मित्तल, कार्यकारी अध्यक्ष प्रवीन रावत, यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष विजय रावत और पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह बिष्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


दुगड्डा में पुतला दहन और प्रदर्शन करने वालों में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विनोद डबराल, ब्लाॅक अध्यक्ष दिनेश रावत, जिला सचिव सतीश नेगी, प्रदीप नेगी, नगर अध्यक्ष नितेश ठाकुर, ब्लाॅक महामंत्री राकेश रावत, शिव सिंह रावत और त्रिलोक सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed