फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Congressman furious over Priyanka Gandhi's arrest

प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी से भड़के कांग्रेसी, यूपी सरकार का पुतला फूंका

Sat, 20 Jul 2019 10:54 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jul 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
Congressman furious over Priyanka Gandhi's arrest
कोटद्वार में प्रदर्शन कर यूपी सरकार का पुतला दहन करते कांग्रेसी। - फोटो : KOTDWAR
उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में सामूहिक हत्याकांड के पीड़ित परिवारों से मुलाकात करने जा रही कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी से भड़के जिला कांग्रेस कमेटी और कोटद्वार के कांग्रेसियों ने यूपी सरकार और केंद्र सरकार का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया। कहा कि यूपी में भूमाफिया का राज चल रहा है। अपनी जमीन बचाने के लिए आदिवासी और गरीबों को जान देनी पड़ रही है।
विज्ञापन

शनिवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तहसील तिराहे पर उत्तर प्रदेश और केंद्र सरकार का पुतला फूंककर जोरदार प्रदर्शन किया। पुतला दहन करते हुए वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान में केंद्र एवं उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकारों का आतंक फैला हुआ है। उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त है। योगी सरकार अभी तक सभी अपराधियों को गिरफ्तार नहीं कर पायी है। सामूहिक हत्याकांड के पीड़ितों के आंसू पोंछने के लिए सोनभद्र जा रही कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी को गिरफ्तार करना लोकतांत्रिक व्यवस्था की धज्जियां उड़ाना है। मोदी एवं योगी सरकार प्रियंका गांधी के दौरों से घबरा गई है। सच्चाई को सामने आने से रोकने के लिए ही प्रियंका गांधी को सोनभ्रद जाने से रोका गया है।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों में कांग्रेस जिलाध्यक्ष डा. चंद्रमोहन खर्कवाल, महानगर अध्यक्ष संजय मित्तल, महिला जिला अध्यक्ष रंजना रावत, महानगर महिला अध्यक्ष शंकुतला चौहान, विजय नारायण सिंह, अमितराज सिंह, विजय रावत, महावीर सिंह रावत, हर्षिता, जितेन्द्र भाटिया, सूरज प्रसाद कांति, विपिन डोबरियाल, चन्द्रमोहन सिंह रावत, अनिल रावत, बीडी नवानी, विनीता भारती, शहनाज शम्सी, प्रदीप नेगी, कुंवर सिंह रावत, सुरेन्द्र सिंह नेगी, गोपाल सिंह, संजू पटवाल, जीवन कोहली, मेहरबान सिंह, बृजपाल सिंह, धीरज सिंह बिष्ट, शंकेश्वर प्रसाद सेमवाल मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed