फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   CMO sought clarification in case of drunk doctors

Kotdwar News: नशे में धुत चिकित्सकों के मामले में सीएमओ ने अस्पताल प्रबंधन से मांगा जबाब

Sun, 01 Jan 2023 09:41 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 01 Jan 2023 09:41 PM IST
विज्ञापन
CMO sought clarification in case of drunk doctors
बीरोंखाल में सामुदायिक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के तीन चिकित्सकों के नशे में धुत होकर बीरोंखाल बाजार में मस्ती करने के मामले में स्वास्थ्य विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। सीएमओ ने मामले में अस्पताल प्रबंधन से लिखित स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन

शनिवार को शुभम सर्वम मेडिकल प्रोजेक्ट कंपनी की ओर से पीपीपी मोड पर संचालित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के तीन चिकित्सक नशे में धुत होकर बीरोंखाल बाजार में मस्ती कर रहे थे। स्थानीय लोगों ने चिकित्सकों को अस्पताल के प्रबंधक को सौंप दिया था। अस्पताल प्रबंधन ने भी तत्काल कार्रवाई करते हुए तीनों चिकित्सकों को निलंबित कर दिया था।
विज्ञापन

अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने मामले का संज्ञान लिया। सीएमओ पौड़ी डॉ. प्रवीन कुमार ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीरोंखाल के प्रोजेक्ट मैनेजर शैलाब चौबे को चिकित्सकों के शराब के नशे में बाजार में मस्ती करने के मामले में स्पष्टीकरण मांगा गया है। जवाब मिलने के बाद अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed