फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   CMO Inspects Private Lab; Irregularities Found

Kotdwar News: सीएमओ ने प्राइवेट लैब का किया निरीक्षण, मिलीं अनियमितताएं

Sun, 10 May 2026 07:32 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Sun, 10 May 2026 07:32 PM IST
विज्ञापन
CMO Inspects Private Lab; Irregularities Found
देवी रोड पर संचालित एक लैब से जांच रिपोर्ट में लापरवाही मिलने पर विभाग सतर्क
विज्ञापन

कोटद्वार। देवी रोड पर संचालित एक लैब से आठ वर्षीय बच्चे की जांच रिपोर्ट में लापरवाही बरते जाने का संज्ञान लेते हुए सीएमओ ने कोटद्वार पहुंचकर लैब का आकस्मिक निरीक्षण किया। इसमें कई खामियां मिलीं। साथ ही क्षेत्र में संचालित कुछ अन्य लैब एवं कलेक्शन सेंटर भी चेक कर अनियमितताएं पकड़ीं। सीएमओ ने जल्द ही बड़ी कार्रवाई के संकेत दिए।
रविवार दोपहर कोटद्वार पहुंचे सीएमओ डॉ. शिवमोहन शुक्ला ने देवी रोड स्थित लैब पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने पाया कि फ्रेंचाइजी लेकर लैब संचालित की जा रही है। वहां कोई पैथोलॉजिस्ट नहीं बैठता है। वह केवल कलेक्शन सेंटर है। अनाधिकृत रूप से जांच रिपोर्ट देने के साथ ही शहर में अन्य जगहों पर कलेक्शन सेंटर भी खोल रखे हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा सीएमओ ने बदरीनाथ मार्ग व भाबर क्षेत्र में फ्रेंचाइजी लेकर संचालित की जा रही दो लैब का निरीक्षण किया। प्रथम दृष्टया यहां भी अनियमितताएं मिलने पर लैब संचालन से जुड़े दस्तावेज प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। सीएमओ ने स्पष्ट किया कि जहां बाहर से फ्रेंचाइजी ले रखी है वे केवल सैंपल भेज सकते हैं। सैंपल की जांच केवल पैथोलॉजिस्ट ही कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


- पौड़ी से जांच करने पहुंचेगी सीईए टीम
सीएमओ डॉ. शिवमोहन शुक्ला ने बताया कि कलालघाटी अस्पताल के फार्मासिस्ट राकेश मिश्रा को नोडल अधिकारी नियुक्त किया जा रहा है। वे क्षेत्र में संचालित लैब एवं कलेक्शन सेंटरों की मासिक रिपोर्ट देंगे। कलेक्शन सेंटरों की जांच के लिए पौड़ी से क्लीनिकल एस्टेब्लिशमेंट एक्ट (सीईए) की तीन सदस्यीय टीम जल्द कोटद्वार पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed