{"_id":"f5be8876a8748a09d6599347649e8f0e","slug":"closed-university-in-death-of-ayush-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शोक में बंद रहे विवि के तीनों परिसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शोक में बंद रहे विवि के तीनों परिसर
श्रीनगर
Updated Mon, 29 Feb 2016 09:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गढ़वाल विवि छात्र महासंघ के दिवंगत सचिव आयुष नेगी के शोक में गढ़वाल विवि के तीनों परिसर बंद रहे। विवि के प्रशासनिक कार्यालय में भी कामकाज नहीं हुआ। इसके साथ ही कई अन्य कालेजों में भी शोकसभा के बाद शिक्षण कार्य नहीं हुआ। आयुष को श्रद्धाजंलि देते हुए हर आंखें नम थीं। छात्र-छात्राओं, शिक्षकों, विवि प्रशासन, सामाजिक व राजनीतिक संगठनों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि शहर ने एक प्रखर छात्र नेता खो दिया है। आयुष के शोक में विवि के तीनों परिसर बंद रहे। श्रद्धाजंलि देने के दौरान कई छात्र-छात्राएं फफक पड़े।
सोमवार को गढ़वाल विवि के बिडला परिसर में शोकसभा में कुलपति प्रो. जेएल कौल ने कहा कि आयुष नेगी का असामयिक मौत विवि के लिए बड़ा आघात है। इस अवसर पर प्रो. जेपी पचौरी, प्रो. हरभजन सिंह चौहान, प्रो. सुरेखा डंगवाल, डा. बीपी नैथानी, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष सुधीर जोशी सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद थे। पुराना श्रीनगर बचाओ संघर्ष समिति ने धरना स्थल आईटीआई परिसर, प्रगतिशील जन मंच ने रोडवेज बस अड्डे, एचपीएस कर्मचारी संगठन ने जीवीके कंपनी कार्यालय कोटेश्वर, भाजपा व भाजयुमो ने भी अलग-अलग स्थानों पर आयुष को श्रद्धांजलि अर्पित की। श्रद्धांजलि देने वालों में भाजपा मंडल अध्यक्ष जितेंद्र रावत, महामंत्री अनूप बहुगुणा, प्रदीप मल्ल, राकेश ध्यानी, सूरज घिल्डियाल, जगदीप रावत, पंकज सती, समाज सेवी अनिल स्वामी, मुकेश अग्रवाल, नवीन नौटियाल, अश्वनी देव, पृथ्वी सिंह बिष्ट, प्रभाकर बाबुलकर, आनंद भंडारी, सत्यपाल नेगी, दिनेश असवाल, राजीव काला, हिमांशु बहुगुणा आदि शामिल थे।
उत्तरकाशी। अभाविप के छात्र-छात्राओं ने आयुष नेगी की मौत पर शोक जताया। परिषद के जिला संयोजक वीरेंद्र अवस्थी ने कहा कि आयुष के निधन से छात्र राजनीति को अपूरणीय क्षति पहुंची है। शोक सभा में पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष रजनीश् चौहान, साक्षी रावत, नितिन, शुभम, विजय, मनोज, राममूर्ति सिलवाल, परिणिता, सपना आदि शामिल थे।
विज्ञापन
पौड़ी। छात्र महासंघ के सचिव आयुष नेगी को भाजपा कार्यालय में आयोजित शोकसभा में श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर जिलाध्यक्ष मुकेश रावत, राजेंद्र सिंह, सुरेश भट्ट, बृजमोहन कोटवाल, जितेंद्र जोशी, प्रशांत काला और अनिल कुमार आदि थे।
चंबा (टिहरी)। एसआरटी परिसर बादशाहीथौल में भी शोक सभा आयोजित कर आयुष नेगी को श्रद्धांजलि दी गई। शोक सभा में परिसर निदेशक प्रो. आरसी रमोला, डा. जेडीएस नेगी, डा. एलआर डंगवाल, प्रो. एके पांडेय, हंसराज बिष्ट, राकेश कोठारी, दिनेश नेगी, रामेश्वर रतूड़ी, रमेश रतूड़ी, जेपी रतूड़ी, धर्म सिंह पंवार, राकेश रमोला, दिनेश ममर्गाइं आदि शामिल थे।
गोपेश्वर। यहां पीजी कालेज में आयुष नेगी के निधन पर शोक सभा की। इस मौके पर छात्र संघ अध्यक्ष सूर्य प्रकाश पुरोहित, ओम फर्स्वाण, करन, संदीप सिंह नेगी, भगत फर्स्वाण, अनूप, आलोक नैथानी, दीपेंद्र नेगी, नीरज परमार आदि मौजूद थे। वहीं, जोशीमठ, घाट और पोखरी महाविद्यालयों में छात्रसंघ ने शोक सभा कर मृत आत्मा की शांति की प्रार्थना की।
थराली। यहां महाविद्यालय में आयोजित शोक सभा में छात्रों ने आयुष नेगी के निधन को अपूरणीय क्षति बताया। इस मौके पर छात्रसंघ अध्यक्ष नवीन चंदोला, पूर्व अध्यक्ष प्रदीप जोशी, सचिव किरन चिनवान, मुक्ता खंडूड़ी, आशा, पंकज, प्रदीप सिंह, दीपा सहित कई छात्र-छात्राओं ने दुख व्यक्त किया।
आयुष के नाम पर हो प्रवेश द्वार
श्रीनगर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने गढ़वाल विवि के बिड़ला परिसर के मुख्य प्रवेश द्वार का नामकरण स्व. आयुष नेगी के नाम पर करने की मांग की है। यहां बता दे कि 28 फरवरी काो गढ़वाल विवि के छात्र महासंघ महासचिव नेगी की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। सोमवार को एबीवीपी के प्रदेश सहमंत्री सुधीर जोशी और पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष विनीत पोस्ती ने विवि के अधिकारियों से मुलाकात करते हुए प्रवेश द्वार का नाम स्व. आयुष नेगी द्वार करने की मांग की।