फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Child scientists demonstrated models

आध्यात्म के साथ विज्ञान को जोड़ने से मिलेंगे सकारात्मक परिणाम: दिलीप

Wed, 27 Nov 2019 10:03 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 27 Nov 2019 10:03 PM IST
विज्ञापन
Child scientists demonstrated models
कोटद्वार में आयोजित राज्य स्तरीय विज्ञान महोत्सव के शुभारंभ पर स्वागत गीत प्रस्तुत करती जीजीआई? - फोटो : KOTDWAR
राज्य स्तरीय डॉ एपीजे अब्दुल कलाम राज्य विज्ञान, गणित एवं पर्यावरण महोत्सव-2019 का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ आगाज हो गया। राज्य के सभी जनपदों से विभिन्न विद्यालयों के 494 बाल वैज्ञानिकों ने अपने मॉडलों का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

बुुधवार को राजकीय इंटर कालेज कोटद्वार परिसर में आयोजित राज्य स्तरीय विज्ञान प्रतियोगिता का बतौर मुख्य अतिथि लैंसडौन विधायक दिलीप रावत ने शुभारंभ किया। अपने संबोधन में उन्होंनें विज्ञान को वर्तमान समय की आवश्यकता बताया। कहा कि पूरा विश्व आज तरक्की करने के लिए विज्ञान को अपना रहा है। एक माचिस से लेकर रॉकेट तक अनुसंधान का प्रतिफल है। अनुसंधान के सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव होते हैं, परमाणु विज्ञान में चमत्कार का कार्य करता है, वहीं परमाणु बम विनाश का कारण भी बनता है। विधायक ने माध्यमिक विद्यालयों की शिक्षा व्यवस्था पर चिंता जताई। कहा कि माध्यमिक विद्यालयों में शैक्षणिक कार्यों को ठीक से संचालित नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन

अकादमिक शोध एवं प्रशिक्षण उत्तराखंड की निदेशक सीमा जौहरी ने कहा कि शिक्षा विभाग बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए अनेक योजनाओं को शुरू किया है। जिसके तहत विज्ञान के क्षेत्र में रुचि रखने वाले छात्र-छात्राओं के लिए इंसपायर्ड अवार्ड शुरू किया गया है, जिसके तहत बच्चे को अपना शोध पंजीकृत करना होगा, चयनित बच्चे को अवार्ड दिया जाएगा। इसके बाद मुख्य अतिथि और शिक्षा अधिकारियों ने बच्चों के बनाए मॉडलों का अवलोकन किया और मॉडलों के बारे में जानकारी हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर एससीईआरटी के अपर निदेशक अजय कुमार नौडियाल, एससीईआरटी के संयुक्त निदेशक प्रदीप रावत, एससीईआरटी के उपनिदेशक राय सिंह रावत, एससीईआरटी के राज्य समन्वयक विवेक गुप्ता, अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा गढ़वाल मंडल महाबीर सिंह बिष्ट, अपर निदेशक प्रारंभिक शिक्षा गढ़वाल मंडल एसपी खाली, मुख्य शिक्षा अधिकारी पौड़ी मदन सिंह रावत, जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक विमल चंद्र बहुगुणा, जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक कुंवर सिंह रावत, बीईओ दुगड्डा लखपत राज खुगशाल, महिला उत्थान एवं बाल कल्याण संस्थान की अध्यक्ष अनुकृति गुसाईं, वन मंत्री के ओएसडी विनोद रावत, कार्यक्रम संयोजक जगमोहन सिंह रावत, जीआईसी सुखरो के प्रधानाचार्य रविंद्र सिंह रावत, पीटीए अध्यक्ष महेंद्र अग्रवाल, डबल सिंह रावत, चंद्रेश लखेड़ा, अजय पाल, कपिल अग्रवाल, डा. जितेंद्र नेगी, संतोष नेगी आदि मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन अल्का बिष्ट, राकेश पोखरियाल और जगदीश देवराड़ी ने संयुक्त रूप से किया।

रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से बांधा समा
महोत्सव के शुभारंभ के अवसर पर छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर समारोह में समा बांधा। आर्य कन्या इंटर कालेज की छात्राओं ने श्रीगणेश वंदना देवी श्रीगेशा देवा.. की प्रस्तुति दी। जीजीआईसी कलालघाटी की छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। जीआईसी घमंडपुर के छात्र-छात्राओं ने छबीलो गढ़वाल मेरो रंगीलो कुमाऊं.. की आकर्षक प्रस्तुति देकर खूब तालियां बटोरी। दूसरे सत्र में विभिन्न विषयों पर विज्ञान ड्रामा का आयोजन किया गया। जिसमें देहरादून और उधमसिंह नगर जनपद के छात्र-छात्राओं ने हरित एवं स्वच्छ ऊर्जा विषय पर और हरिद्वार जनपद के छात्र-छात्राओं ने स्वच्छ स्वच्छता एवं आरोग्य विषय पर विज्ञान ड्रामा प्रस्तुत कर खूब तालियां बटोरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed