{"_id":"56f2c1c04f1c1b5655f14d24","slug":"child-crushed-by-truck-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक ने बच्चे को कुचला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक ने बच्चे को कुचला, मौत
ब्यूरो/अमर उजाला कोटद्वार
Updated Wed, 23 Mar 2016 09:48 PM IST
विज्ञापन
दुर्घटना
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जशोधरपुर इंडस्ट्रियल एरिया में बुधवार शाम एक ट्रक ने दो साल के बच्चे को कुचल डाला। बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे से गुस्साए कालोनीवासियों ने घटनास्थल पर जमकर हंगामा काटा। घटना के बाद चालक फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार जशोधरपुर इंडस्ट्रियल एरिया की एक फैक्ट्री में स्क्रैप उतारने के बाद ट्रक चालक लेबर कालोनी होते हुए ट्रक खड़ा करने जा रहा था। इस बीच लेबर कॉलोनी में दो साल का बच्चा आकाश पुत्र राजकिशोर टिक्कू अचानक ट्रक की चपेट में आ गया। बच्चा बुरी तरह कुचल गया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। बच्चे की मां आशा देवी बेहोश हो गई। सूचना मिलते ही बच्चे के पिता राजकिशोर टिक्कू को भी फैक्ट्री से बुलवा लिया गया। बच्चे का शव देखते ही वह भी बेहोश हो गया।
विज्ञापन
गुस्साए लोगों ने घटनास्थल पर जमकर हंगामा काटा। पुअंधाधुंध गति से दौड़ रहे ट्रकों से हो रहे हादसों पर क्षेत्रवासियों ने रोष व्यक्त किया है। क्षेत्रवासी उपेंद्र बडोला और देशबंधु गढ़वाली का कहना है कि तीन महीने में ट्रकों से कई हादसे हो चुके हैं। पुलिस प्रशासन तेज रफ्तार पर अकुंश लगाने में नाकाम रहा है।