फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Army soldier injured in accident on Devi Marg dies during treatment

Kotdwar News: देवी मार्ग पर हुई दुर्घटना में घायल सेना के जवान की उपचार के दौरान मौत

Sun, 17 Mar 2024 10:46 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 17 Mar 2024 10:46 PM IST
विज्ञापन
Army soldier injured in accident on Devi Marg dies during treatment
कोटद्वार। देवी मार्ग पर 14 मार्च की रात को कार की टक्कर में घायल हुए स्कूटी सवार सेना के जवान की हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट में उपचार के दौरान मौत हो गई। रविवार को जवान के पार्थिव शरीर को उनके आवास पर अंतिम दर्शनों के लिए लाया गया। इसके बाद सैन्य सम्मान के साथ मुक्तिधाम में उनका अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

कोतवाल मणिभूषण श्रीवास्तव ने बताया कि शिब्बूनगर निवासी निर्मल गुसाईं (32) पुत्र बचन सिंह 11 सितंबर, 2011 को सातवीं गढ़वाल में भर्ती हुए। वर्तमान में वह भोपाल में एमटी में नायक के पद पर तैनात थे। वह गत 13 फरवरी को 40 दिनों की छुट्टी पर घर आए हुए थे। गत 14 मार्च की रात को 9:00 बजे के करीब वह घर का सामान लेने के लिए बाजार आ रहे थे। इस दौरान पनियाली पुल के पास बाजार की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। इससे उन्हें गंभीर चोट आई। जौलीग्रांट में उपचार के दौरान शनिवार शाम 7:45 बजे के करीब उन्होंने दम तोड़ दिया। रविवार को उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शनों के लिए उनके आवास पर लाया गया। इसके बाद मुक्तिधाम में सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। उन्होंने बताया कि मृतक अपने पीछे पत्नी और तीन साल का बेटा छोड़ गए हैं। निर्मल अपने परिवार में इकलौते पुत्र थे। उनकी मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा है। उनकी पत्नी और मां का रो-रोकर बुरा हाल है। उन्होंने बताया कि मृतक की मां राजेश्वरी देवी की ओर से आरोपी कार चालक के खिलाफ कोतवाली पुलिस को तहरीर दी जा चुकी है। इस मामले में पुलिस की ओर से सीसीटीवी खंगाल कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed