{"_id":"6ab7a5bc4d38b25d1801eb9c","slug":"ensuring-financial-constraints-do-not-hinder-talent-a-teacher-paid-the-olympiad-fee-kotdwar-news-c-49-1-sdrn1007-126865-2026-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: आर्थिक तंगी प्रतिभा की राह में न बने बाधा, शिक्षक ने भरी ओलंपियाड फीस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: आर्थिक तंगी प्रतिभा की राह में न बने बाधा, शिक्षक ने भरी ओलंपियाड फीस
Sat, 26 Sep 2026 04:30 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Sat, 26 Sep 2026 04:30 PM IST
विज्ञापन
कोटद्वार। मेधावी विद्यार्थियों की प्रतिभा को आर्थिक तंगी के कारण मंच से वंचित न होना पड़े इसके लिए राजकीय इंटर कॉलेज कोटद्वार के शिक्षक संतोष नेगी ने अनूठी पहल की है। उन्होंने अमर उजाला ओलंपियाड में प्रतिभाग के लिए अपने विद्यालय के 11 विद्यार्थियों की फीस स्वयं जमा कर उन्हें प्रतियोगिता में शामिल होने का अवसर दिया है।
शिक्षक संतोष नेगी ने विद्यार्थियों को अमर उजाला ओलंपियाड के महत्व की जानकारी देते हुए कहा कि यह प्रतियोगिता विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा दिखाने और राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने का शानदार मंच प्रदान करती है। विद्यालय में कई मेधावी छात्र-छात्राएं हैं, जो आर्थिक समस्याओं के चलते प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने से झिझक रहे थे।
उन्होंने ऐसे विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए उनकी फीस स्वयं भरने का निर्णय लिया। इसके तहत 11 विद्यार्थियों की फीस जमा कराई गई। साथ ही विद्यार्थियों से एकाग्रचित होकर परीक्षा की तैयारी करने और इस अवसर का पूरा लाभ उठाने का आह्वान किया। संतोष नेगी ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि विद्यालय के प्रतिभावान विद्यार्थी उचित अवसर मिलने पर राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी चमक बिखेर सकते हैं। अमर उजाला ओलंपियाड उनके लिए अपनी योग्यता साबित करने का सुनहरा अवसर है।