{"_id":"6ab7a4c52c3c7999c5093755","slug":"meritorious-students-of-government-aided-schools-should-also-receive-tablets-kotdwar-news-c-49-1-kdr1001-126862-2026-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों के होनहारों को भी मिलें टैबलेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों के होनहारों को भी मिलें टैबलेट
Sat, 26 Sep 2026 04:26 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Sat, 26 Sep 2026 04:26 PM IST
विज्ञापन
कोटद्वार। उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षक संघ की ओर से मुख्यमंत्री ज्ञापन भेजकर प्रदेश के अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के कक्षा 10 व 12 के विद्यार्थियों को भी नॉलेज बैंक योजना के तहत टैबलेट प्रदान करने की मांग की गई।
संघ के प्रांतीय अध्यक्ष मेजर स्वतंत्र मिश्रा एवं प्रांतीय महामंत्री डॉ. महाबीर सिंह बिष्ट ने अवगत कराया कि मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन कार्यक्रम के उपरांत घोषणा की गई थी कि प्रदेश के सरकारी विद्यालयों में पढ़ने वाले कक्षा 10 व 12 के विद्यार्थियों को डिजिटल शिक्षा के लिए टैबलेट दिए जाएंगे। शिक्षक संघ की ओर से कहा गया कि एक ही प्रदेश में शिक्षा प्राप्त कर रहे छात्र-छात्राओं के बीच इस प्रकार का भेदभाव नहीं होना चाहिए।
प्रदेश के अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों में भी बड़ी संख्या में गरीब, मध्यमवर्गीय और अत्यंत प्रतिभावान छात्र अध्ययनरत हैं। मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन कार्यक्रम के अंतर्गत प्रदेश की 70 विधानसभाओं से चयनित 140 मेधावी छात्र-छात्राओं की सूची में इन विद्यालयों के छात्रों ने भी स्थान प्राप्त किया है।
विज्ञापन
संघ के मंडलीय अध्यक्ष संजय सिंह रावत ने मुख्यमंत्री से छात्र हित में अपनी घोषणा में संशोधन करते हुए सहायता प्राप्त विद्यालयों के 10वीं और 12वीं के मेधावी छात्र-छात्राओं को भी टैबलेट देने की मांग की। ज्ञापन भेजने वालों में डॉ. अनिल शर्मा, स्वतंत्र कुमार मिश्रा, डॉ. महावीर सिंह बिष्ट, जितेंद्र पुंडीर, प्रदीप त्यागी, अजय बिष्ट, कैलाश थपलियाल, अवधेश सेमवाल, नकुल रावत, भारत बिष्ट, संदीप रावत शामिल रहे।