फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Allegations of political interference in schools

Kotdwar News: विद्यालयों में राजनीतिक हस्तक्षेप का आरोप

Sat, 26 Sep 2026 04:21 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Sat, 26 Sep 2026 04:21 PM IST
विज्ञापन
Allegations of political interference in schools
कांग्रेस ने राज्यपाल को भेजा ज्ञापन
विज्ञापन

सेवा संकल्प कार्यक्रम की आड़ में विद्यालयों में राजनीतिक गतिविधियां बढ़ाने का आरोप
कोटद्वार। प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था और विद्यालयों में कथित राजनीतिक हस्तक्षेप के विरोध में महानगर कांग्रेस कमेटी कोटद्वार ने राज्यपाल के नाम उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस ने विद्यालयों में विद्यार्थियों और शिक्षकों पर गैर-शैक्षणिक एवं राजनीतिक कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए दबाव बनाए जाने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की।
ज्ञापन में कांग्रेस नेताओं ने कहा कि प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था पहले से ही कई चुनौतियों से जूझ रही है। पेपर लीक की घटनाओं, शिक्षकों की कमी, विद्यालयों के बंद होने, जर्जर भवनों और मूलभूत सुविधाओं के अभाव से विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। ऐसे समय में विद्यालयों में परीक्षाएं चलने के दौरान सेवा संकल्प कार्यक्रम के नाम पर विद्यार्थियों, शिक्षकों और प्रधानाचार्यों पर कार्यक्रमों में शामिल होने का दबाव बनाया जाना उचित नहीं है।
विज्ञापन

कांग्रेस नेताओं ने सरकारी विद्यालयों में शिक्षकों की कमी दूर करने, जर्जर भवनों की मरम्मत व पुनर्निर्माण एवं पेयजल, शौचालय, बिजली और फर्नीचर जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग भी की गई। ज्ञापन देने वालों में महानगर कांग्रेस अध्यक्ष मीना बछुवाण, कार्यकारी अध्यक्ष प्रवीन रावत, पूर्व महानगर अध्यक्ष संजय मित्तल, धीरेंद्र सिंह बिष्ट, सुदर्शन रावत, अमित राज, सुरेंद्र सिंह नेगी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed