{"_id":"6a79ac554c2cca78170ba2eb","slug":"all-offices-of-the-roadways-depot-have-shifted-to-the-new-building-kotdwar-news-c-49-1-kdr1001-125683-2026-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: नए भवन में शिफ्ट हुए रोडवेज डिपो के सभी कार्यालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: नए भवन में शिफ्ट हुए रोडवेज डिपो के सभी कार्यालय
Mon, 10 Aug 2026 04:17 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Mon, 10 Aug 2026 04:17 PM IST
विज्ञापन
तोड़े जाने लगा पुराना जर्जर भवन, बसों को डिपो परिसर में खड़ा करने के प्रयास शुरू
कोटद्वार। रोडवेज डिपो का पुराना भवन गिराना शुरू कर दिया गया। इससे पहले सभी कार्यालयों को खाली कर नए भवन में शिफ्ट किया गया है। वहीं, निर्माण स्थल पर लगाई गई बाड़ को हटाकर रोडवेज बसों को डिपो परिसर में खड़ा करने के प्रयास शुरू किए गए हैं।
मंडी परिषद द्वारा विगत दो वर्षों से रोडवेज डिपो के नए भवन का निर्माण कराया जा रहा था। निर्माण कार्य पूरा होते ही पुराने भवन को खाली कर सभी कार्यालय नए भवन में शिफ्ट कर दिए गए हैं। लगातार दूसरे दिन कर्मचारियों ने नए भवन परिसर में ही कामकाज किया। वहीं, जर्जर हालत में खड़े पुराने भवन को तोड़ने का काम शुरू किया गया है। एआरएम कक्ष समेत ऊपरी मंजिल पर बने कार्यालयों की छतों को तोड़ा गया है।
एआरएम अनुराग पुरोहित ने बताया कि पुराने जर्जर भवन को गिराने के बाद डिपो के नए भवन के बाहर गहरे हिस्से में भराव कराकर परिसर को समतल किया जाएगा। फिलहाल टिन की बाड़ को हटाकर एक-एक कर बसों को डिपो परिसर में खड़ा करने के प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि सड़क पर जाम न लगे। पुराने से नए भवन में कार्यालय को शिफ्ट करने के साथ ही कार्यालयी अभिलेखों एवं संसाधनों को व्यवस्थित किया जा रहा है। उन्होंने आगामी कुछ दिनों में यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलने की बात कही।