फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   AHPC suspended five workers

एएचपीसी के पांच कर्मी निलंबित

Wed, 25 May 2016 09:04 PM IST
अमर उजाला/श्रीनगर।
अमर उजाला/श्रीनगर। Updated Wed, 25 May 2016 09:04 PM IST
विज्ञापन

अलकनंदा जल विद्युत परियोजना (एएचपीसी) के प्रतिबंधित क्षेत्र में बिना अनुमति घुसने वाले पांच कर्मचारियों को कंपनी प्रबंधन ने निलंबित कर दिया है। इसके अलावा प्रबंधन ने उनको कारण बताओ नोटिस भी जारी किया है। नोटिस मिलने से नाराज कर्मचारियों के साथियों ने कंपनी के अधिकारियों का घेराव करते हुए माफीनामा देने की मांग की। मांग नहीं मानने पर कर्मचारी कार्यालय परिसर में धरने पर बैठ गए। कर्मचारियों ने शाम चार बजे ं दफ्तर पर ताले जड़ दिए और कंपनी के परियोजना समन्वयक को भी दफ्तर से बाहर नहीं आने दिया।

विज्ञापन


यहां बता दें कि 12 दिन पहले एएचपीसीएल के वाउचर्स और भूमिधर कर्मचारियों ने पांच माह के वेतन भुगतान की मांग के लिए आंदोलन किया था। 15 मई को कंपनी प्रबंधन की ओर से वेतन भुगतान का आश्वासन मिलने पर आंदोलन स्थगित हो गया था। इस बीच बुधवार को आंदोलन की अगुवाई करने वाले पांच कर्मचारियों को प्रबंधन की ओर से कारण बताओ नोटिस मिलने से कर्मचारी भड़क गए। उन्होंने कोटेश्वर स्थित परियोजना कार्यालय मेें अधिकरियों का घेराव किया। प्रदर्शन की सूचना पर श्रीकोट और श्रीनगर से पुलिस बल भी मौके पर पहुंचा।
विज्ञापन


जिला पंचायत सदस्य उत्तम भंडारी और डुंगरीपंथ के ग्राम प्रधान त्रिभुवन राणा ने आरोप लगाया कि कंपनी समय पर कर्मचारियों को वेतन नहीं देती है। मांग करने पर उत्पीड़न करती है। कर्मचारियों ने नोटिस वापस लेने और माफीनामा देने की मांग की। उन्होंने वाउचर्स कर्मियों को नियुक्ति पत्र देने की भी मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, परियोजना समन्वयक संतोष रेड्डी ने बताया कि कर्मचारियों को वेतन दे दिया गया है। कर्मचारी प्रतिबंधित क्षेत्र में घुसे थे, इसलिए उच्च प्रबंधन ने निर्देश पर उन्हें नोटिस दिए गए थे। कर्मचारियों के विरोध के बारे में उच्च प्रबंधन को अवगत कराया जाएगा।


यह लिखा है नोटिस में
श्रीनगर। कंपनी प्रबंधन की ओर से भेजे गए नोटिस के अनुसार 14 मई को कर्मचारियों को वार्ता के लिए बुलाया गया था। बैठक में आने के बजाय सुरक्षा कर्मचारियों को धमका कर 100 से  अधिक कर्मचारी प्रतिबंधित क्षेत्र मेें घुस गए। एसडीएम, पुलिस बल और कंपनी के अधिकारियों के समझाने-बुझाने के बावजूद कर्मचारियों ने शाम सात बजे डैम के गेट खोल दिए। इससे चार घंटे तक पानी बहता रहा। ऐसे में पांच कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया है। नोटिस प्राप्ति के 48 घंटे के अंदर स्पष्टीकरण नहीं देने पर यह मान लिया जाएगा कि वह अपने ऊपर लगाए गए आरोपों को स्वीकार करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed