{"_id":"5a4bb6a74f1c1bc5668b8771","slug":"91514911399-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी अस्पताल में इलाज कराना हुआ महंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी अस्पताल में इलाज कराना हुआ महंगा
Updated Tue, 02 Jan 2018 10:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। अब सरकारी अस्पताल में इलाज कराने के लिए मरीजों को जेब हल्की करनी पड़ेगी। राजकीय संयुक्त चिकित्सालय में एक जनवरी से यूजर चार्जेज के रूप में 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी कर दी गई है। लोग वर्षों से यूजर चार्जेज को बढ़ाने का शासनादेश को निरस्त करने की मांग कर रहे हैं, लेकिन जनता को सस्ता और मुफ्त इलाज उपलब्ध कराने का दावा कर रही सरकार ने 10 प्रतिशत यूजर चार्जेज बढ़ाकर गरीब तबके के मरीजों की चिंता बढ़ा दी है। अब सरकारी अस्पताल में ओपीडी की पर्ची से लेकर ऑपरेशन तक मरीजों को पिछले वर्ष की अपेक्षा अधिक रुपये खर्च करने पड़ेंगे।
राजकीय संयुक्त चिकित्सालय कोटद्वार पौड़ी गढ़वाल की 80 प्रतिशत आबादी को स्वास्थ्य सेेवाएं देने वाला प्रमुख चिकित्सालय है। यहां सभी आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं मौजूद हैं। यही कारण है कि जनपद के विभिन्न पर्वतीय से मैदानी क्षेत्र के लोग यहां इलाज के लिए पहुंचते हैं। स्वास्थ्य विभाग की बिना सूचना के सरकारी अस्पताल में इलाज की दरें बढ़ाने से गरीब तबके के मरीजों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोग दूर दराज से सीमित पैसों को लेकर अस्पताल पहुंच रहे हैं, लेकिन यहां पर्ची बनाने से लेकर आपरेशन, अल्ट्रासाउंड, एक्स-रे तक सभी की कीमतों में इजाफा होने सेे उन्हें पूरा पैसा नहीं होने पर वापस लौटना पड़ रहा है।
अब यह कीमत चुकानी होगी मरीजों को
पहले वर्तमान फीस (रुपये में)
ओपीडी पर्ची 19 21
भर्ती फीस 98 108
एक्स-रे 135 149
अल्ट्रा साउंड 389 428
एमआरआई 3500 3850
सिटी स्कैन (हेड) 1559 1715
लीथोट्रिप्सी 15944 17538
ईसीजी 98 108
प्लास्टर 195 215
सर्जरी 157-972 173-1069
टेस्ट 39-58 43-64