{"_id":"6aef175e23183510ac0737c4","slug":"wave-of-mourning-on-the-death-of-former-cm-trivendras-elder-brother-kotdwar-news-c-49-1-sdrn1007-127937-2026-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: पूर्व सीएम त्रिवेंद्र के बड़े भाई के निधन पर शोक की लहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: पूर्व सीएम त्रिवेंद्र के बड़े भाई के निधन पर शोक की लहर
Sat, 07 Nov 2026 05:49 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Sat, 07 Nov 2026 05:49 PM IST
विज्ञापन
सतपुली। पूर्व मुख्यमंत्री एवं हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत के बड़े भाई बृजमोहन सिंह रावत (71) के निधन पर क्षेत्र में शोक की लहर है। विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने उनके निधन पर गहरा दुख जताया है।
बृजमोहन रावत पोस्टल विभाग में 45 वर्षों तक सेवाएं देने के बाद वर्ष 2021 में सेवानिवृत्त हुए थे। उनके निधन पर कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक सतपाल महाराज, लैंसडौन विधायक महंत दिलीप सिंह रावत, पौड़ी विधायक राजकुमार पोरी, कोटद्वार के मेयर शैलेंद्र सिंह रावत, भाजपा कोटद्वार जिलाध्यक्ष राजगौरव नौटियाल और पौड़ी जिलाध्यक्ष कमल किशोर रावत सहित विभिन्न राजनीतिक एवं सामाजिक संगठनों ने शोक व्यक्त किया। वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री के पैतृक गांव खैरासैंण स्थित आवास पर शोक संवेदना व्यक्त करने और परिजनों को ढांढस बंधाने वालों का तांता लगा हुआ है। संवाद