फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   एनएसएस के स्वयंसेवी भराएंगे मतदाताओं को संकल्प पत्र

एनएसएस के स्वयंसेवी भराएंगे मतदाताओं को संकल्प पत्र

Thu, 28 Mar 2019 10:30 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 28 Mar 2019 10:30 PM IST
विज्ञापन
एनएसएस के स्वयंसेवी भराएंगे मतदाताओं को संकल्प पत्र
कोटद्वार। एकेश्वर ब्लॉक के अंतर्गत जीआईसी नौगांवखाल के एनएसएस इकाई का शिविर बृहस्पतिवार से शुरू हो गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मतदाता जागरूकता अभियान से हुआ।
विज्ञापन

ग्राम पांथर में आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान तेजपाल सिंह रावत, एनएसएस के गढ़वाल मंडल समन्वयक पुष्कर सिंह नेगी और विद्यालय के प्रधानाचार्य रामस्वरूप खुशवाह ने किया। मुख्य अतिथि तेजपाल रावत ने कहा कि एनएसएस के माध्यम से छात्र-छात्राओं को अनुशासित कर उन्हें जिम्मेदार नागरिक बनाना है। गढ़वाल मंडल समन्वयक पुष्कर सिंह नेगी ने बताया कि शिविर अवधि में प्रत्येक स्वयंसेवी हस्ताक्षर अभियान चलाकर अपने परिवार के साथ ही पास-पड़ोस के पांच अन्य परिवारों को संकल्प पत्र भराकर उन्हें 11 अप्रैल को अनिवार्य रूप में मतदान करने के लिए प्रेरित करेंगे। साथ ही दिव्यांग लोगों को मतदान केंद्र तक पहुंचाने में मदद करेंगे। कार्यक्रम अधिकारी राजेंद्र सिंह रावत ने कहा कि अंगीकृत ग्राम पांथर में शत-प्रतिशत मतदान के लिए जागरूकता अभियान के तहत घर-घर जाकर संपर्क किया जाएगा। पूर्व कार्यक्रम अधिकारी प्रीतम नेगी व संजय कुमार ने एनएसएस के इतिहास और उद्देश्यों की जानकारी दी। कार्यक्रम में स्वयंसेवियों ने रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दीं। इस मौके पर छात्र-छात्राओं को युवा एवं भावी मतदाता के रूप में मतदान करने की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम का संचालन महेंद्र रौतेला ने किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed