{"_id":"5c59be4abdec224bd41e24ea","slug":"81549385290-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूमधाम से निकली श्री सिद्धबाबा की कलश यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूमधाम से निकली श्री सिद्धबाबा की कलश यात्रा
विज्ञापन
culture
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। पदमपुर सुखरो में बैंड बाजों और ढोल दमाऊं की धुन पर धूमधाम से श्री सिद्धबाबा की कलश यात्रा निकाली गई। वैदिक मंत्रोचार के बीच बाबा की मूर्ति स्थापित की गई। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने कलश यात्रा में शामिल होकर बाबा से मन्नत मांगी।
मंगलवार को पदमपुर कच्ची नाली निवासी श्रद्धालुओं ने श्री सिद्धबाबा की कलश यात्रा निकाली। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु महिलाओं ने सिर पर कलश धारण किया। कीर्तन मंडलियों ने भजन कीर्तनों की प्रस्तुति दी और स्कूली बच्चों ने बैंड के साथ कलश यात्रा में प्रतिभाग किया। श्रद्धालुओं ने गढ़वाल के पारंपरिक वाद्ययंत्र ढोल दमाऊं के साथ वाहन में श्री सिद्धबाबा की मूर्ति को सजाकर शोभा यात्रा निकाली। मंदिर में पहुंचने के बाद पंडित गीताराम सुंद्रियाल, विश्वेशर सुंद्रियाल और विनोद देवली ने सिद्धबाबा की मूर्ति की स्थापना की। इस अवसर पर आयोजक आनंद चौधरी, जगत सिंह रावत, अनिल वर्मा, इंद्र सिंह नेगी, दिलवर सिंह नेगी, राकेश सिंह रावत, राजेश बिष्ट व राजेंद्र सिंह रावत आदि मौजूद थे।