{"_id":"5c9e4f5fbdec222dc91308f8","slug":"71553878879-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र-छात्राओं ने धूमधाम से मनाया वार्षिकोत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्र-छात्राओं ने धूमधाम से मनाया वार्षिकोत्सव
विज्ञापन
student
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। राइजिंग सन पब्लिक स्कूल दुर्गापुर का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इसमें छात्र-छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दीं।
शुक्रवार को भाबर क्षेत्र के दुर्गापुर स्थित राइजिंग सन पब्लिक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि हंस कल्चरल सेंटर के उत्तराखंड प्रभारी पदमेंद्र सिंह बिष्ट ने किया। उन्होंने विद्यालय द्वारा बच्चों के सर्वांगीण विकास को लेकर किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने मेधावी बच्चों को अपने लक्ष्य को पाने में हरसंभव मदद करने का भरोसा दिलाया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने विभिन्न प्रदेशों के लोकगीतों और लोकनृत्य प्रस्तुत किए। छात्र-छात्राओं ने कुमाऊंनी, गढ़वाली और देशभक्ति गीतों की शानदार प्रस्तुतियां दीं। इस दौरान आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को मुख्य अतिथि ने पुरस्कृत किया।
कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधक मोहन सिंह बिष्ट, कुसुमलता देवी, सुरेश चंद्र, राकेश काला, दीपक कंडवाल, जगमोहन बुड़ाकोटी, मंगलानंद ध्यानी, विजयपाल रावत व विक्रम सिंह रावत आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन साक्षी व शिवानी रावत ने किया।