फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   भाजपा प्रत्याशी तीरथ सिंह के खर्चें में जुड़ेगा वन मंत्री के होली मिलन का खर्चा-compat

भाजपा प्रत्याशी तीरथ सिंह के खर्चें में जुड़ेगा वन मंत्री के होली मिलन का खर्चा-compat

Thu, 28 Mar 2019 10:34 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 28 Mar 2019 10:34 PM IST
विज्ञापन
भाजपा प्रत्याशी तीरथ सिंह के खर्चें में जुड़ेगा वन मंत्री के होली मिलन का खर्चा-compat
कोटद्वार। वन मंत्री डा. हरक सिंह रावत की होली मिलन पार्टी भाजपा प्रत्याशी तीरथ सिंह रावत पर भारी पड़ेगी। निर्वाचन आयोग ने होली मिलन समारोह का पूरा खर्चा पार्टी प्रत्याशी के चुनाव खर्च में जोड़ने के निर्देश दिए हैं। आयोग ने वन मंत्री को भेजे गए आचार संहिता के उल्लंघन के नोटिस का संतोषजनक जवाब न मिलने के कारण यह निर्णय लिया है।
विज्ञापन

क्षेत्रीय विधायक और वन मंत्री डा. हरक सिंह रावत ने गत 20 मार्च को कोटद्वार स्थित अपने आवास पर होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया था। कार्यक्रम में उन्होंने क्षेत्रीय जनता को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के हाथों को मजबूत करने का आह्वान किया था। इस आयोजन का वीडियो व्हाट्सअप पर वायरल होने के बाद सहायक रिटर्निंग अधिकारी मनीष कुमार ने इसे आचार संहिता का उल्लंघन मानते हुए 23 मार्च को नोटिस जारी किया था। नोटिस में तीन दिन के भीतर जवाब मांगा गया था। एआरओ ने बताया कि नोटिस का संतोषजनक जवाब न मिलने पर उक्त समारोह के खर्च का आकलन कर उसे पार्टी प्रत्याशी तीरथ सिंह रावत के चुनाव खर्च में जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed