{"_id":"5b2695fd4f1c1bf46e8b82b4","slug":"71529255421-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय राजमार्ग पर सिद्धबली के पास लगा तीन घंटे जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय राजमार्ग पर सिद्धबली के पास लगा तीन घंटे जाम
Updated Sun, 17 Jun 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। पौड़ी जिले के प्रवेश द्वार कोटद्वार शहर में यातायात व्यवस्था सुधरने का नाम नहीं ले रही है। सड़क पर बेलगाम खड़े वाहन और पसरा अतिक्रमण आए दिन जाम का सबब बन चुका है। रविवार को हाईवे पर सिद्धबली के पास तीन घंटे तक जाम लगा रहा।
रविवार को कोटद्वार शहर में श्री सिद्धबाबा के मंदिर में दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। चार पहिया वाहनों का अधिक दबाब होने और यूपी क्षेत्र से ट्रैक्टर ट्रालियों में पहुंचने वाले वाहनों के कारण लोग जाम के झाम में फंसे रहे। आलम यह रहा कि कोटद्वार के लालबत्ती चौक से लेकर लालपुल तक जाम लगा रहा। सिद्धबली के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर करीब तीन घंटे तक लोग जाम में फंसे रहे। इस दौरान वाहन रेंगते हुए नजर आए। पुलिस को यातायात सुचारु करने के लिए पसीना बहाना पड़ा। पर्वतीय क्षेत्रों को जाने वाले यात्रियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। ब्यूूरो