फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   छात्र-छात्राओं ने बिखेरी लोकसंस्कृति की छटा

छात्र-छात्राओं ने बिखेरी लोकसंस्कृति की छटा

Thu, 07 Feb 2019 09:26 PM IST
pratap singh pratap singh
Updated Thu, 07 Feb 2019 09:26 PM IST
विज्ञापन
छात्र-छात्राओं ने बिखेरी लोकसंस्कृति की छटा
student - फोटो : amarujala
किशनपुर। भाबर के हिमालयन विद्या निकेतन जशोधरपुर में वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। छात्र-छात्राओं ने गढ़वाली, कुमाऊंनी, पंजाबी, जौनसारी व राजस्थानी लोकगीतों पर रंगारंग प्रस्तुतियां दीं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को आयोजित वार्षिकोत्सव का शुभारंभ मुख्य अतिथि धीरेंद्र चौहान ने किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम बच्चों का संपूर्ण विकास करने में सहायक होते हैं। इस मौके पर छात्र-छात्राओं ने सरस्वती वंदना, हिमालय की छत, बम-बम बोले, देश मेरा रंगीला, चूड़ी जो खनके हाथों में, छोटी सी नन्ही सी, छोटा बच्चा जान के, हम फौजी, रंगीलो मारो ढोलना पर रंगारंग प्रस्तुतियां दीं। छात्र-छात्राओं ने नृत्य नाटिका से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष धीरेंद्र चौहान ने मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरित किए।
विज्ञापन

कार्यक्रम में विभा चौहान, पार्षद जगदीश सिंह मेहरा, राकेश बिष्ट, गणेश धूलिया, उमेश रावत, राजू डबराल, हरीश केस्टवाल, संगीता डबराल, लक्ष्मी डबराल, ज्योति मिश्रा, लक्ष्मी गौड़, शालिनी, पुष्पा व रीना मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed