{"_id":"5c9a4ca5bdec221418353b49","slug":"51553616037-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेहंदी में ममता और पोस्ट प्रतियोगिता में रितिका ने बाजी मारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेहंदी में ममता और पोस्ट प्रतियोगिता में रितिका ने बाजी मारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। राजकीय महाविद्यालय कोटद्वार में छात्र संघ सप्ताह के पहले दिन मेहंदी ओर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
मंगलवार को छात्र संघ सप्ताह के तहत आयोजित कार्यक्रमों का महाविद्यालय के प्राचार्य डा. एसएल भट्ट ने शुभारंभ किया। गृहविज्ञान विभाग में डा. सुषमा चमोली के मार्गदर्शन में मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। निर्णायक डा. नीता भट्ट, डा. अंजू थपलियाल, डा. श्वेता कुकरेती के द्वारा दिए गए अंकों के आधार पर राज्य पोषित बीएड प्रथम सेमेस्टर की छात्रा ममता नेगी ने प्रथम, बीए द्वितीय सेमेस्टर की छात्रा सपना ने द्वितीय और एमए चतुर्थ सेमेस्टर की छात्रा रुखसार खातून ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
जंतु विज्ञान विभाग में डा. स्मिता बडोला के मार्गदर्शन में आयोजित पोस्टर प्रदर्शनी में छात्र-छात्राओं ने पोस्टर के माध्यम से बेटी बचाओ बेटी बचाओ, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक बुराइयों को उकेरने का सफल प्रयास किया। निर्णायक डा. अभिषेक गोयल, डा. विनोद सिंह और डा. दीक्षा भट्ट के द्वारा दिए गए अंकों के आधार पर बीए द्वितीय सेमिस्टर की छात्रा रितिका बलोधी ने पहला, एमएससी चतुर्थ सेमेस्टर की छात्रा श्रद्धा लखेेड़ा ने दूसरा और बीएड चतुर्थ सेमिस्टर मानसी चौहान ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। छात्रसंघ प्रभारी डा. डीएम शर्मा ने बताया कि बुधवार 27 मार्च को काव्यपाठ और सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
जारी- नरेश