{"_id":"5c5c5624bdec22271f3423b9","slug":"51549555236-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वसंतोत्सव में स्कूली बच्चों के मार्च मास्ट ने मचाया धमाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वसंतोत्सव में स्कूली बच्चों के मार्च मास्ट ने मचाया धमाल
विज्ञापन
student
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। कण्वाश्रम वसंतोत्सव के दूसरे दिन कोटद्वार-भाबर के 20 विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने मार्चपास्ट परेड का प्रदर्शन किया। क्षेत्रीय विधायक और वन मंत्री डा. हरक सिंह रावत ने वसंतोत्सव का ध्वज फहराते हुए स्कूल बैंड की धुन पर मार्चपास्ट की सलामी ली।
बृहस्पतिवार को कोटद्वार के झंडाचौक पर वन मंत्री डा. हरक सिंह रावत ने वसंतोत्सव का पीला झंडा फहराया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि कण्वाश्रम की पौराणिक, धार्मिक और सांस्कृतिक महत्ता को देश ही नहीं, विदेशों में भी पहुंचाया जाएगा।
इस अवसर पर सेंट जोसफ कान्वेंट स्कूल, बलूनी पब्लिक स्कूल, बालभारती स्कूल, एवीएन स्कूल, क्रेडल पब्लिक स्कूल, हिमालयन एकेडमी, नारायण पब्लिक स्कूल, श्रीगुरुराम राय स्कूल लालपानी, क्रिएटिव चिल्ड्रन एकेडमी, जीआईसी जयदेवपुर, जीआईसी कोटद्वार, आस्था विद्या निकेतन, जीजीआईसी घमंडपुर, आर्य कन्या इंटर कालेज, श्रीगुरुराम राय स्कूल कोटद्वार, हैप्पी होम स्कूल, ज्ञान भारती स्कूल, जेपी इंटर कालेज, आदर्श पब्लिक स्कूल व जीआईसी कण्वघाटी ने स्कूल बैंड की धुन पर आर्य कन्या स्कूल से नजीबाबाद रोड, झंडाचौक, बदरीनाथ मार्ग होते हुए नगर निगम के प्रेक्षागृह तक आकर्षक मार्चपास्ट किया। इस अवसर पर बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विज्ञापन
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष शैलेंद्र बिष्ट, महोत्सव संयोजक बीरेंद्र सिंह रावत, कार्यक्रम संयोजक अभिलाषा भारद्वाज, पूर्व पालिका अध्यक्ष रश्मि राणा, अनीता आर्य, मंजू जखमोला, पार्षद गायत्री भट्ट, प्रियंका पंत थपलियाल, सुनीता कोटनाला, दिनेश गौड़, विजय लखेड़ा, मनीष शर्मा आदि मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन सुरदीप गुसाईं ने किया।
-फोटो