फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   सिंचाई नहरों में पानी चलने से बंजर खेतों को मिली संजीवनी

सिंचाई नहरों में पानी चलने से बंजर खेतों को मिली संजीवनी

Thu, 07 Feb 2019 09:26 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 07 Feb 2019 09:26 PM IST
विज्ञापन
सिंचाई नहरों में पानी चलने से बंजर खेतों को मिली संजीवनी
बैजरो। बीरोंखाल के अंतर्गत पिछले पांच वर्षों से ठप हुई नहरों में पानी आने से बंजर पड़े खेतों को संजीवनी मिल गई है। इसके कारण अब एक बार फिर से खेतों में फसलों के लहलहाने की उम्मीद जग गई है।
विज्ञापन

वर्ष 2013 की आपदा में विकासखंड बीरोंखाल की ग्राम जमरिया-सीली तल्ली नहर, नऊ-नागणी नहर, नौगांव-किमोली नहर और बंगार ग्राम सभा की सिंचाई नहरें क्षतिग्रस्त हो गई थीं। नहरों के ठप होने और खेतों की सिंचाई नहीं होने से दर्जनों गांवों के खेत बंजर पड़े हुए थे।
विज्ञापन

स्थानीय ग्रामीण विक्रम सिंह, राजेंद्र सिंह बिष्ट, रमेश चंद्र बौंठियाल व सूरज सिंह रावत ने सिंचाई नहरों के लिए बजट का आवंटन करने पर क्षेत्रीय विधायक सतपाल महाराज का आभार जताया। कहा कि पानी के अभाव में उनकी उपजाऊ जमीन बंजर हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, सिंचाई विभाग के कनिष्ठ अभियंता प्रवीण खंडूड़ी ने बताया कि बीरोंखाल क्षेत्र के विधायक सतपाल महाराज ने लोगों की मांग पर नाबार्ड के तहत इन सभी नहरों का पुनरोद्धार कार्य करा कर खेतों को पेयजल उपलब्ध कराया गया है। बीरोंखाल की अधिकांश क्षतिग्रस्त नहरों की मरम्मत का कार्य पूरा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed