{"_id":"5b06f2f84f1c1baf6e8b468d","slug":"41527182072-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कबड्डी प्रतियोगिता में आर्य कन्या की छात्राओं ने बाजी मारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कबड्डी प्रतियोगिता में आर्य कन्या की छात्राओं ने बाजी मारी
Updated Thu, 24 May 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुगड्डा। ग्राम्य विकास एवं कल्याण समिति की ओर से खेल, कला, नृत्य व संगीत प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में अपने हुनर का प्रदर्शन किया।
दुगड्डा ब्लाक के आमसौड़ में आयोजित कार्यक्रम का निवर्तमान पालिका अध्यक्ष दीपक बडोला ने शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक व खेल प्रतियोगिताओं से ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को उचित मार्गदर्शन मिलता है।
इस अवसर पर आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में आर्य कन्या स्कूल कोटद्वार ने प्रथम, जीआईसी दुगड्डा ने द्वितीय और राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय आमसौड़ ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। एकल नृत्य में आर्य कन्या इंटर कालेज कोटद्वार की अंशिका रावत, मीनाक्षी, अनीता चौधरी, मेघा ध्यानी ने बेहतरीन प्रस्तुति दी। सांस्कृतिक प्रतियोगिता में दुगड्डा व कोटद्वार क्षेत्र के प्रतिभागियों ने नृत्य किए। कला प्रतियोगिता में बालक बालिकाओं ने रंगों के माध्यम से उत्तराखंड राज्य को प्रदर्शित किया। देवभूमि उत्तराखंड विषय पर निबंध प्रतियोगिता हुई।
विज्ञापन
इस अवसर पर ग्राम्य विकास एवं कल्याण समिति झवाणसार के अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा, समिति के सचिव इंद्रमोहन जुयाल, रविंद्र कुमार, गरिमा जुयाल, शोभा देवी, तेजेंद्र कुकरेती, गौरव जुयाल, सुमन, हरेंद्र रावत, खेल प्रशिक्षक धीरेंद्र कंडारी व श्याम बाबू शर्मा आदि मौजूद थे।
-फोटो